Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ENG vs SA Highlights England created a ruckus crossed the 300 run mark in T20I became the first team in the world
इंग्लैंड ने मचाया गदर; T20I में पार किया 300 रन का आंकड़ा; ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

इंग्लैंड ने मचाया गदर; T20I में पार किया 300 रन का आंकड़ा; ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

संक्षेप:

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में 300 रन का आंकड़ा पार किया। किसी भी फुल मेंबर टीम के खिलाफ कोई टीम ऐसा कारनामा पहली बार कर पाई है। इंग्लैंड ने इस मैच को 146 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

Sep 13, 2025 06:00 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में 300 रन का आंकड़ा पार किया। किसी भी फुल मेंबर टीम के खिलाफ यह पहला मौका था जब 300 रन का आंकड़ा पार हुआ हो, इससे पहले टीम इंडिया यह मुकाम हासिल करने से चूक गई थी जब उन्होंने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बोर्ड पर लगाए थे। वहीं टी20 क्रिकेट के इतिहास को यह कुल तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए फिल सॉल्ट के तूफानी शतक के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 304 रन बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 158 के स्कोर पर ढेर हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:एशिया कप में पाकिस्तान का धमाकेदार आगाज, ओमान को 93 रनों से धोया

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार आगाज किया। फिल सॉल्ट और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी ने पहले ही 10 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर दिया। बटलर 30 गेंदों पर 83 के निजी स्कोर पर आउट हुए। बटलर के आउट होने के बावजूद सॉल्ट ने रनों की रफ्तार कम नहीं होने दी और वह एक छोर से चौके छक्कों की बरसात करते रहे।

सॉल्ट ने 60 गेंदों पर 15 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 141 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं जेकब बैथल ने 26 तो कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 41 रन बनाए।

फुल मेंबर टीम के खिलाफ T20I में हाईएस्ट स्कोर

304/2 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैनचेस्टर 2025

297/6 भारत बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024

283/1 भारत बनाम साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2024

278/3 अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड देहरादून 2019

267/3 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज तारूबा 2023

ये भी पढ़ें:सैमसन की बैंटिंग पोजिशन में होगा बदलाव, बैटिंग कोच ने कर दिया कंफर्म

T20I क्रिकेट के इतिहास में यह मात्र तीसरा मौका है जब कोई टीम 300 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही हो। इंग्लैंड से पहले यह कारनामा जिम्बाब्वे और नेपाल की टीमें कर चुकी हैं।

T20I मैचों में हाईएस्ट स्कोर

344/4 जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी 2024

314/3 नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो 2023

304/2 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैनचेस्टर 2025

297/6 भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024

286/5 जिम्बाब्वे बनाम सेशेल्स, नैरोबी 2024

305 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई। 16.1 ओवर में साउथ अफ्रीका 158 के स्कोर पर सिमट गया। इंग्लैंड ने इस मैच को 146 रनों के अंतर से अपने नाम किया जो इंग्लैंड की टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत और साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है।

फिल सॉल्ट को उनकी हैरतअंगेज पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |