पाकिस्तान की सबसे खराब टीम का तमगा मिलने से तिलमिलाए सलमान आगा, निकाल दी सारी भड़ास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान अली आगा ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी हार पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बचान करते हुए कहा है कि यहां पर सभी टीमें संघर्ष करती है। हालांकि उनका मानना है कि टीम को इंग्लैंड में तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला।

Salman Agha
पाकिस्तान क्रिकेटर सलमान अली आगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम विदेशी सरजमीं पर लगातार फ्लॉप हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में टीम को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। बाबर आजम की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान लीड्स में तीन दिन भी नहीं टिक सका। इंग्लैंड ने आठ सेशन तक चले मुकाबले में पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से धोया। करारी हार मिलने के बाद पाकिस्तान के प्रदर्शन की काफी आलोचना हो रही है और मौजूदा टीम को सबसे खराब स्क्वॉड बताया जा रहा है। हालांकि टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बचाव किया है और कहा है कि इंग्लैंड में ज्यादातर एशियाई टीमें संघर्ष करती हैं उनकी टीम को यहां की परिस्थितियों में ज्यादा ढलने का मौका भी नहीं मिला।

लोग कुछ भी कह सकते हैं

बाबर आजम की गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा ने टीम की कमान संभाली लेकिन उनकी कप्तानी में पाकिस्तान को सबसे बुरी हार में से एक मिली। बाबर को इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ की बीच वाली उंगली में चोट लगी थी। पिछले सप्ताह बेकनहैम में अभ्यास मैच के दौरान उसी उंगली पर फिर चोट लगी। जिसके कारण वह पहले मैच से बाहर रहे। सलमान अली आगा ने मैच गंवाने के बाद मीडिया से कहा, ''लोग कुछ भी कह सकते हैं। मुझे लगता है कि जब भी कोई पाकिस्तान की टीम यहां आती है बल्कि सच कहूं तो, कोई भी एशियाई टीम हो यहां संघर्ष करती ही है। हम यहां एक सप्ताह पहले आए हैं। ऐसा नहीं है कि हम एक महीने पहले आए हैं। आप इतनी जल्दी परिस्थितियों के अनुकूल नहीं हो सकते, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं।

हम वापसी कर सकते हैं

उन्होंने आगे कहा, ''हम अगले दो मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। यहां पर कोई भी टूर हो चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि हम दूसरे कड़ीशन से आ रहे। इस टेस्ट में दोनों टीमों के बीच निश्चित रूप से एक अंतर था, लेकिन अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार खेलें तो हमारे पास वापसी करने की क्षमता है।''

तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 409 रन पर समाप्त हुई। इससे उसे पाकिस्तान पर 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी को सिर्फ 135 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की पारी 37.3 ओवर में खत्म हो गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। रॉबिन्सन और टंग ने इस मैच में आठ-आठ विकेट लिए। पहली पारी में पांच-पांच विकेट लेने के बाद दोनों ने तीन तीन विकेट लिए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान की सबसे खराब टीम का तमगा मिलने से तिलमिलाए सलमान, निकाली भड़ास