T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को होगी ये चिंता, पाल्लेकल में किस चीज पर रहेगा फोकस?

Feb 23, 2026 04:23 pm ISTMd.Akram पाल्लेकल, भाषा
share

इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। दोनों टीम सुपर-8 राउंड में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेंगी। पाकिस्तान का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

T20 WC: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को होगी ये चिंता, पाल्लेकल में किस चीज पर रहेगा फोकस?

पाल्लेकल में धीमे गेंदबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में मंगलवार को जब आमने- सामने होंगी तो फोकस स्पिन गेंदबाजों पर रहेगा। इंग्लैंड की टीम अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकी है लेकिन दो बार की चैंपियन टीम जीत की राह पर लौटी है। सुपर आठ चरण के पहले मैच में श्रीलंका को 51 रन से हराया जिससे उसका नेट रनरेट भी बेहतर हुआ है और वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

सॉल्ट उम्दा पारी खेलकर फॉर्म में लौटे

श्रीलंका के खिलाफ कम स्कोर का बचाव करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हालात के अनुरूप खेला। उसके स्पिनरों ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी उपयोगी रहे। लेग स्पिनर आदिल रशीद और बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डॉसन को भी विकेट मिले। विल जैक्स ने अच्छी आफ स्पिन गेंदबाजी के अलावा जरूरत पड़ने पर उपयोगी पारियां भी खेली हैं और कई बार इंग्लैंड को संकट से निकाला। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट श्रीलंका के ख्रिलाफ उम्दा अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में लौटे हैं। टूर्नामेंट में पहली बार उन्होंने पावरप्ले के बाद तक बल्लेबाजी की।

PAK के खिलाफ इंग्लैंड को होगी ये चिंता

जोस बटलर का फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है लेकिन उन्हें कप्तान हैरी ब्रूक का समर्थन हासिल है। इंग्लैंड ने इस महीने की शुरुआत में इस मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीती थी। ब्रूक ने श्रीलंका को हराने के बाद कहा, ''अभी तक हम बल्लेबाजी में परफेक्ट खेल नहीं दिखा सके हैं। हमें अच्छी शुरुआत और बड़े स्कोर नहीं मिले। मुझे लगता है कि बहुत जल्दी वह होगा। जोस बटलर, जैकब बेथेल और मैं खुद बड़े स्कोर नहीं बना सके हैं लेकिन इसके बावजूद हम जीतने में कामयाब रहे।''

पाकिस्तान का पहला मैच बारिश में धुला

दूसरी ओर, पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला सुपर आठ मैच बारिश में धुल गया जिससे अब उसे दोनों मैच जीतने होंगे। उसके पास उस्मान तारिक, सईम अयूब, अबरार अहमद, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसे अच्छे स्पिनर हैं। बल्लेबाजी हालांकि चिंता का सबब है, खासकर अच्छे स्पिनरों के खिलाफ वे टिक नहीं पा रहे। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बेंटोन, जोस बटलर, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ल्यूक वुड।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।