इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान पहली बार 200 के पार पहुंचा, बाबर आजम ने लगाई फिफ्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान की टीम शुक्रवार को इंग्लैंड सीरीज में पहली बार 200 का स्कोर बनाने में सफल रही। पाकिस्तान पिछली पांच पारियों में 200 के अंदर ही ऑलआउट हुआ था।

babar azam shan masood
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, शान मसूद

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के मौजूदा दौरे के अपने आखिरी पारी में दमदार बल्लेबाजी की है। शान मसूद, अजान ओवैस और बाबर आजम की पारियों की बदौलत पाकिस्तान की टीम जारी सीरीज में पहली बार किसी पारी में 200 के पार पहुंचने में सफल रही है। एजबेस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए, इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 89 ओवर में सभी विकेट खोकर 453 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने पहली पारी में 320 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 200 का आंकड़ा छुआ।

पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन

पाकिस्तान के बल्लेबाजों को इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। ज्यादातर बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने पहली पारी में 171 और दूसरी पारी में 135 रन बनाए। टीम को इस मैच में पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जहां पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 110 रन ही बना सकी और दूसरी पारी में 194 पर ऑलआउट हो गई। टीम को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच की पहली पारी में पाकिस्तान का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा। टीम 133 रन ही बना सकी। हालांकि दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताया। शान मसूद, अवैस और बाबर ने टीम को पहली बार 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी पारी में शान मसूद शतक से चूके

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। टीम ने सईम आयूब और अब्दुल्ला शफीक के विकेट जल्दी गंवा दिए। ओली रॉबिन्सन ने उन्हें पहले ही ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद अजान ओवैस और शान मसूद ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 178 गेंद में 125 रन की साझेदारी हुई। अजान 84 गेंद में 59 रन बनाकर आउट हुए। मसूद ने कप्तान बाबर आजम के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 114 गेंद में 89 रन जोड़े। शान मसूद शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 148 गेंद में 95 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।

पीसीबी कर रहा जांच

ड्रेसिंग रूम की कथित जानकारी लीक होने के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की शिकायत पर पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी ने अनुभवी खिलाड़ियों मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। यह घटनाक्रम इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट दौरे पर पाकिस्तान के बेहद खराब प्रदर्शन के बीच हुआ है। अनुशासन संबंधी मामलों के कारण रिजवान और इमाम समेत सात खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को दौरे से वापस भेज दिया गया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान पहली बार 200 के पार पहुंचा, बाबर आजम ने लगाई फिफ्टी