टीम बदलने के बाद भी पाकिस्तान का बेड़ा गर्क, 133 पर सिमट गई बाबर आजम की यंग ब्रिगेड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के बल्लेबाजों का तीसरे टेस्ट में भी प्रदर्शन खराब रहा है। पहली पारी में टीम सिर्फ 133 रनों पर सिमट गई। तीसरी बार पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 35 से भी कम ओवर खेलकर ऑलआउट हुई।

england cricket team
इंग्लैंड के गेंदबाज जोश टंग विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए

पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में चार बदलाव के साथ उतरी थी और पाकिस्तानी फैंस को उम्मीद थी कि टीम इस मैच में इंग्लिश गेंदबाजों को थोड़ा टक्कर देगी। लेकिन शुरुआती दो मैचों से पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कुछ नहीं सीखा और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 133 रन पर ही बना सके। टीम के लिए सऊद शकीक ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके। टीम ने 50 रन के अंदर ही 5 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि शकील ने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। इसके साथ ही पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2010 में इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट में एक पारी में सबसे कम ओवर खेलने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। नॉटिंघम में टीम 29 ओवर ही खेल सकी थी और 80 रन ऑलआउट हो गई थी। वहीं लॉर्ड्स में 2010 में टीम 33 ओवर खेलते हुए 74 रन ही बना सकी थी। वहीं 2026 में एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान की टीम 33.5 ओवर खेलते हुए 133 रन ही बना सकी। ऐसा तीसरी बार हुआ जब पाकिस्तान की टीम 35 से भी कम ओवर खेलकर ऑलआउट हुई है।

एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान की टीम चार बदलाव के साथ उतरी थी। विकेटकीपर गाजी घोरी, गेंदबाज इमरान रंधावा और रजाउल्लाह खान डेब्यू मैच खेल रहे हैं, जबकि सईम आयूब की वापसी हुई है। हालांकि इतना बदलाव करने के बाद भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी नहीं सुधरी। सिर्फ़ तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पहले गेंदबाजी करने के जो रूट के फैसले को पूरी तरह सही साबित किया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया कमाल

पहले घंटे में चार विकेट गिरे, लंच तक 7 विकेट और तीसरे घंटे में ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले पूरी टीम 33.5 ओवर में आउट हो गई। गस एटकिंसन को छोड़कर, इंग्लैंड के बाकी तेज़ गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ़ सऊद शकील और अंत में मोहम्मद अब्बास ने कुछ संघर्ष दिखाया। तेज़ गेंदबाजों को मदद मिल रही है, लेकिन यह पिच किसी भी तरह से 133 रन पर ऑल-आउट होने वाली नहीं थी। सऊद शकील ने सर्वाधिक 43 और निचले क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने 42 रन पर चार विकेट लिए, जबकि ऑली रॉबिंसन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बाबर आजम की ब्रिगेड का सरेंडर, पूरी टीम 133 रनों पर पवेलियन लौटी