जो रूट ने तोड़ा स्टीव स्मिथ का बड़ा रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के अनुभवी क्रिकेटर जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा।

Joe Root
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने स्टीव स्मिथ का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, पहले मैच में पाकिस्तान की टीम पारी से हारने के करीब है। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। पाकिस्तान की पहली पारी 171 पर ही सिमट गई थी, जिसके बाद इंग्लैंड ने 409 रन बनाए। दूसरी पारी में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

जो रूट ने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रूट ने शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान पाकिस्तानी सालमी बल्लेबाज अजान अवैस का कैच लपका। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने नौ के स्कोर पर आउट किया। इसके साथ ही जो रूट के टेस्ट में 219 कैच हो गए हैं, जबकि स्टीव स्मिथ के नाम 218 कैच हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 210 कैच लिए हैं। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने ने 205 और जैक कैलिस ने 200 कैच लपके हैं।

रूट ने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने गुरुवार को महान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 68वीं टेस्ट फिफ्टी लगाई। उन्होंने अपनी पारी में 112 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 बाउंड्री लगाई। जो रूट ने बतौर कप्तान 42वां टेस्ट अर्धशतक लगाया है। वह इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। ग्रीम स्मिथ ने बतौर कप्तान टेस्ट में 61 अर्धशतक लगाए हैं। रिकी पोंटिंग के नाम 54 और बॉर्डर ने 51 और पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने 43 अर्धशतक लगाए हैं।

बाबर आजम के बगैर खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम हार के कगार पर है। पाकिस्तान की टीम दोनों पारियों में 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के लिए पहले टेस्ट में अब्दुल्ला शफीक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। बाबर की जगह सलमान आगा को टीम की कमान मिली है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रूट ने तोड़ा स्मिथ का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बने