जो रूट का महारिकॉर्ड, 147 सालों में टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टेस्ट की चौथी पारी में 2,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बैटर हैं।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में जलवा बरकरार है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर का टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में 62 रनों की दमदार पारी खेलकर अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में चौथी पारी में 2000 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट और जॉर्डन काक्स की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दी और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की।
चौथी पारी में 2000 से ज्यादा रन
जो रूट ने अपने शानदार टेस्ट करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज रूट टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में चौथी पारी में 2,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 62 रन की पारी खेलकर ये मुकाम हासिल किया। चौथी पारी में अब उनके नाम 2059 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का नाम है, उन्होंने टेस्ट की चौथी पारी के दौरान 1625 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने 1611 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 1611 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल के नाम टेस्ट की चौथी पारी में 1580 रन हैं।
इंग्लैंड ने जीती टेस्ट सीरीज
पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड का स्कोर दो रन पर दो विकेट कर मेजबान टीम को झटका दिया। लेकिन रूट और कॉक्स ने टीम को संभालते हुए 130 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
इंग्लैंड ने एक ही सत्र में 24.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने एक दिन रहते सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। रूट और कॉक्स ने इंग्लैंड को 2024 के बाद पहली बार तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कराने में सफल रहे। इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी।
दूसरे टेस्ट में 130 रन देकर नौ विकेट लेने वाले अब्बास ने दूसरी पारी में आठ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 449 रन पर ऑलआउट हो गया, जबकि पहली पारी में उसने केवल 133 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाए थे और उसे 320 रन की बढ़त मिली थी।



