149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार, ENG vs PAK सीरीज में किसी ने नहीं जड़ा शतक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड-पाकिस्तान तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 20 फिफ्टी लगी, मगर कोई भी बल्लेबाज एक बार भी शतक नहीं जड़ पाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी फिफ्टी के बावजूद कोई शतक नहीं बना।

babar azam shan masood
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, शान मसूद

जो रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का तीन मैच की टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। हालांकि इस सीरीज में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं बन पाया था। जी हां, इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान तीन मैच की टेस्ट सीरीज में कुल 20 फिफ्टी लगी, मगर कोई बल्लेबाज ट्रिपल डिजिट का आंकड़ा नहीं छू पाया। आसान शब्दों में कहें तो कई बल्लेबाज इस सीरीज में शतक नहीं जड़ पाया। 149 साल के टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ जब कम से कम तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इतने अर्धशतक लगे मगर एक भी शतक ना लगा हो।

149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार

इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान वर्सेस जिम्बाब्वे 1993 टेस्ट सीरीज के नाम था, जब 18 बार 50 रन का आंकड़ा छुआ गया, मगर कोई बल्लेबाज शतक नहीं जड़ पाया। 1969 में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान भी ऐसा हुआ था, जब 9 फिफ्टी लगी मगर सेंचुरी एक भी नहीं थी।

हैरानी की बात है कि टॉप-5 की इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम 3 बार दर्ज है।

फिफ्टीसीरीजसाल
20इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान2026
18पाकिस्तान वर्सेस जिम्बाब्वे1993
9भारत बनाम न्यूजीलैंड1969
9पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज1986
9वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया2025

पाकिस्तान नौंवे नंबर के बल्लेबाज रजाउल्लाह खान के शानदार छक्कों की मदद से तीसरे टेस्ट को चौथे दिन तक खींचने में सफल रहा लेकिन इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट (नाबाद 62 रन) और जोर्डन कॉक्स (नाबाद 59 रन) के अर्धशतकों से आसानी से लक्ष्य हासिल कर सीरीज 3-0 से जीत ली।

पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड का स्कोर दो रन पर दो विकेट कर मेजबान टीम को झटका दिया। लेकिन रूट और कॉक्स ने टीम को संभालते हुए 130 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने एक ही सत्र में 24.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने एक दिन रहते सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

तीसरे दिन पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने तुरंत बेन डकेट का विकेट गंवा दिया जिन्हें मध्यम गति के गेंदबाज अब्बास ने विकेट के पीछे कैच कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एमिलियो गे भी LBW आउट हो गए।

रूट और कॉक्स ने इंग्लैंड को 2024 के बाद पहली बार तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कराने में सफल रहे। इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार, ENG vs PAK टेस्ट में किसी ने नहीं जड़ा शतक