इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान के खिलाफ 25 साल बाद चटकाए 20 विकेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सभी 20 विकेट हासिल किए। जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और ओली रॉबिन्सन की तिकड़ी ने ये कमाल किया।

Josh Tongue Ollie Robinson jofra archer
ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड ने शुक्रवार को पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में पारी और 103 रनों से धोया। इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का बेहद निऱाशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला, तो वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। लीड्स में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की दोनों पारियों में सभी विकेट इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने झटके, जोकि 2001 के बाद पहली बार हुआ है। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और मैच में आधे ज्यादा विकेट चटकाए।

25 साल बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया कमाल

तेज गेंदबाजों ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के तीन-तीन विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट के तीसरे ही दिन शुक्रवार को पारी और 103 रन से पीट दिया। यह सिर्फ दूसरी बार है जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने टेस्ट मैच में पाकिस्तान के सभी 20 विकेट लिए हैं, इससे पहले 2001 में लॉर्ड्स में ऐसा हुआ था। उस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज कैडिक, गफ और कॉर्क ने सभी 20 विकेट लिए। 2001 में लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और नौ रनों से हार का सामना करना पड़ा था। लीड्स में पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार पारी से हार का सामना करना पड़ा है, इससे पहले 2018 में भी उन्हें पारी और 55 रनों से हार मिली थी।

तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 409 रन पर समाप्त हुई। इससे उसे पाकिस्तान पर 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी को सिर्फ 135 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की पारी 37.3 ओवर में खत्म हो गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ओली रॉबिन्सन ने तीन और विकेट लिए।

जुलाई 2023 से पाकिस्तान ने विदेश में सिर्फ दो टेस्ट मैच जीते थे और अगर इंग्लैंड में कोई ऐसी जगह थी जहां वे अपना रिकॉर्ड सुधारने की कोशिश करना चाहते, तो हेडिंग्ले उनमें से एक थी। पिछले दशक में यह इंग्लैंड के लिए एक अभेद्य किला रहा है और इस जीत के साथ यहां खेले गए पिछले नौ टेस्ट मैचों में उनकी यह आठवीं जीत है। इनमें से चार जीत पारी के अंतर से मिली हैं और दिलचस्प बात यह है कि ये सभी एशियाई टीमों के खिलाफ थीं, दो बार पाकिस्तान के खिलाफ, एक बार भारत के खिलाफ और एक बार श्रीलंका के खिलाफ।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का कहर, पाकिस्तान के खिलाफ 25 साल बाद चटकाए 20 विकेट