बाबर आजम को लगी गंभीर चोट, दर्द के कारण बैटिंग प्रैक्टिस छोड़ी; पाकिस्तान बोर्ड ने दिया अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम को वॉर्म अप मैच के दौरान हाथ में चोट लगी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी की अहम कड़ी होने के अलावा, बाबर को हाल ही में टेस्ट टीम का कप्तान भी फिर से नियुक्त किया गया है।

babar azam
बाबर आजम

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अगले सप्ताह से शुरू होने वाली है। इसके लिए दोनों टीमें तैयारी कर रही हैं। हालांकि पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम को प्रोफेशनल काउंटी क्लब सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ वॉर्म अप मैच में हाथ में चोट लगी। आईसीसी के अनुसार चोट लगने के बाद वह काफी दर्द में दिखे और दोबारा बैटिंग भी नहीं कर सके। बाबर को हाल ही में पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान दोबारा बनाया गया है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की थी। पाकिस्तान की टीम ने विदेशी सजरमीं पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार आठ हार मैच गंवाए थे लेकिन बाबर ने पहली ही सीरीज में ये सिलसिला तोड़ दिया।

बाबर आजम को लगी चोट

प्रैक्टिस मैच के दौरान बाबर आजम को उस समय चोट लगी, जब वह 5 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। इंग्लैंड अंडर-19 के तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन की उछाल लेती गेंद पाकिस्तानी कप्तान से हाथ पर जाकर लगी। चोट लगने के बाद बाबर दर्द में दिखे और आगे बल्लेबाजी नहीं कर सके। पाकिस्तान उनकी पिटनेस पर नजर रखेगा, क्योंकि इंग्लैंड सीरीज के दौरान बाबर आजम के नहीं होने से टीम को बड़ा झटका लगेगा। उनको इंग्लैंड का काफी अनुभव है। बतौर बल्लेबाज वह सीरीज में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मीडिया रिलीज में कहा, ''टीम डॉक्टर द्वारा जांच और एहतियाती कदम उठाने के बाद बाबर को अभ्यास मैच से आराम लेने की सलाह दी गई है। बाबर सोमवार को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान टीम के अभ्यास सत्र में भाग लेंगे।''

पाकिस्तान 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज शुरू करेगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगी, जिसमें इंग्लैंड 24.36 के पॉइंट प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 22.22 के पॉइंट प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है।

हालांकि पाकिस्तान उम्मीद करेगा कि बाबर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह फिट हों, लेकिन उन्हें सीरीज से पहले शान मसूद के चोट से उबरकर वापसी करने के रूप में पहले ही कुछ अच्छी खबर मिल चुकी है।

पाकिस्तान टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिज़वान, मुहम्मद अवैस ज़फ़र, मुहम्मद गाज़ी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दी थी मात

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने 90 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के स्पिनरों साजिद खान और अली उस्मान ने क्वीन्स पार्क ओवल की खुरदरी पिच का फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने वर्ष 2000 के बाद से वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी टेस्ट श्रृंखला बचाने में सफल रहा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लगी गंभीर चोट, दर्द के कारण बैटिंग प्रैक्टिस छोड़ी