ENG vs NZ: इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बरकरार

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने शुक्रवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इंग्लैंड की सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत है। सेमीफाइनल के लिए अब न्यूजीलैंड को पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा।

ENG vs NZ: इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बरकरार

England vs New Zealand

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 27 Feb 2026 10:39 PM IST
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

ENG vs NZ Highlights: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में कोलंबो में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस हार के साथ न्यूजीलैंड ने सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश पाने का सुनहरा मौका गंवा दिया है। सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा। न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने सबसे ज्यदा 33 रन का योगदान दिया। विल जैक्स ने नाबाद 32, कप्तान हैरी ब्रूक ने 26, सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये।

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने खराब शुरुआत की। फिल सॉल्ट दो रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। कप्तान हैरी ब्रूक 24 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। जैकब बेथल ने 16 गेंद में 21 रन बनाए। सैम करन 22 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बैंटन 24 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रेहान अहमद और विल जैक्स ने सातवें विकेट के लिए 16 गेंद में 44 रन की साझेदारी करके टीम को शानदार जीत दिलाई।

न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद और विल जैक्स ने 2-2 विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को फिन एलन और टिम साइफर्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। टिम साइफर्ट को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 गेंद में 36 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 19 गेंद में 29 रन की पारी खेली। विल जैक्स ने उन्हें कैच आउट करवाया। रचिन रविंद्र 13 गेंद में 11 रन ही बना सके। रेहान अहमद ने उन्हें आउट किया। मार्क चैपमैन ने 9 गेंद में 15 रन बनाए। डेरिल मिचेल 8 गेंद में तीन रन ही बना सके। ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंद में 39 रन की पारी खेली। कोल ने 12 गेंद में 14 रन बनाए।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

ENG Live Score: 161/6 (19.3)

NZ score: 159/7 (20)

27 Feb 2026, 10:31:51 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड द्वारा मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया।

Share
27 Feb 2026, 10:22:13 PM IST

ENG vs NZ live score: रेहान-जैक्स ने इंग्लैंड की वापसी कराई

ENG vs NZ live score: रेहान और जैक्स ने पिछले दो ओवरों में बड़े शॉट लगाकर इंग्लैंड की वापसी कराई है। इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 5 रन बनाने हैं।

Share
27 Feb 2026, 10:11:16 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड ने 17वें ओवर में छठा विकेट गंवा दिया है। बैंटन 24 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 117 रन बनाए हैं।

Share
27 Feb 2026, 10:00:41 PM IST

ENG vs NZ live score: सैम करन लौटे पवेलियन

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन 22 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रचिन ने उन्हें आउट किया। इंग्लैंड ने 100 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है।

Share
27 Feb 2026, 09:48:27 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड को 48 गेंद में चाहिए 76 रन

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड को जीत के लिए 48 गेंद में 76 रन चाहिए। टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। सैम करन 11 और बैंटन 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share
27 Feb 2026, 09:34:08 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक और जैकब बेथल का विकेट गंवा दिया है। हैरी 24 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। बेथल ने 16 गेंद में 21 रन बनाए।

Share
27 Feb 2026, 09:16:12 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड ने पावरप्ले में बनाए 47 रन

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड ने 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारवप्ले में दो विकेट खोकर 47 रन बनाए हैं। हैरी ब्रूक 24 और जैकब 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share
27 Feb 2026, 09:09:28 PM IST

ENG vs NZ live score: ब्रूक और बेथल से बड़ी पारी की उम्मीद

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। अब टीम को कप्तान हैरी ब्रूक और जैकब बेथल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Share
27 Feb 2026, 08:56:34 PM IST

ENG vs NZ live score: जोस बटलर का नहीं खुला खाता

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। बटलर ने दो गेंदों का सामना किया। लॉकी ने उन्हें कैच आउट करवाया।

Share
27 Feb 2026, 08:51:00 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट का विकेट गंवा दिया है। सॉल्ट 4 गेंद में दो रन ही बना सके। मैट हेनरी ने उन्हें आउट किया।

Share
27 Feb 2026, 08:49:10 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड की बैटिंग शुरू

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। मैट हेनरी न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर डाल रहे।

Share
27 Feb 2026, 08:36:11 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने बनाए 159 रन

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए हैं।

Share
27 Feb 2026, 08:31:17 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कोल 12 गेंद में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में सातवां झटका लगा है।

Share
27 Feb 2026, 08:21:45 PM IST

ENG vs NZ live score: ग्लेन फिलिप्स भी हुए आउट

ENG vs NZ live score: ग्लेन फिलिप्स 28 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विल जैक्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गंवा दिए हैं।

Share
27 Feb 2026, 08:17:33 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। टीम ने 133 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवा दिया है। मिचेल 8 गेंद में तीन रन ही बना सके।

Share
27 Feb 2026, 08:08:49 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने 15वें ओवर में चौथा विकेट गंवा दिया है। स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन 9 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। आदिल रशीद को दूसरी सफलता मिली।

Share
27 Feb 2026, 07:52:25 PM IST

ENG vs NZ live score: रचिन रविंद्र सस्ते में लौटे पवेलियन

ENG vs NZ live score: स्टार क्रिकेटर रचिन रविंद्र सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 13 गेंद में 11 रन बनाए। रेहान ने अपने पहले ही ओवर में सफलता हासिल की। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवा दिए हैं।

Share
27 Feb 2026, 07:38:43 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने गंवाए दो विकेट

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। फिन एलन 19 गेंद में 29 और टिम साइफर्ट 25 गेंद में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आदिल और जैक्स को सफलता मिली।

Share
27 Feb 2026, 07:26:04 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने पूरे किए 50 रन

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने छठे ओवर में 52 रन पूरे कर लिए हैं। फिन एलन 24 और टिम साइफर्ट 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश है।

Share
27 Feb 2026, 07:16:55 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड को सलामी बल्लेबाज फिन एलन और साइफर्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं।

Share
27 Feb 2026, 07:03:19 PM IST

ENG vs NZ live score: फिन एलन और टिम साइफर्ट क्रीज पर मौजूद

ENG vs NZ live score: फिन एलन और टिम साइफर्ट पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर डाला।

Share
27 Feb 2026, 06:46:09 PM IST

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

ENG vs NZ live score: इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Share
27 Feb 2026, 06:45:43 PM IST

ENG vs NZ live score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

Eng vs NZ live score: न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन

Share
27 Feb 2026, 06:34:46 PM IST

Eng vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

Eng vs NZ live score: न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Share
27 Feb 2026, 06:25:13 PM IST

Eng vs NZ live score: न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी

Eng vs NZ live score: न्यूजीलैंड की टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। सुपर-8 में टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि टीम ने अपने अगले सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से हराकर खाता खोला। अगर टीम इंग्लैंड को हरा देती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

Share
27 Feb 2026, 06:17:38 PM IST

Eng vs NZ live score: इंग्लैंड ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते

Eng vs NZ live score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को 51 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में टीम ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया।

Share
27 Feb 2026, 06:16:06 PM IST

Eng vs NZ live score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम

Eng vs NZ live score: इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, सैम करेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग, लाइक वुड

Share
27 Feb 2026, 05:53:44 PM IST

Eng vs NZ live score: न्यूजीलैंड की टीम

Eng vs NZ live score: न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, कोल मैककॉन्ची, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, रचिन रविंद्र, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, इश सोढ़ी।

Share
27 Feb 2026, 05:00:35 PM IST

Eng vs NZ live score: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप मैच

Eng vs NZ live score: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का 49वां मुकाबला शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए ये मुकाबला जीतना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटENG vs NZ: इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बरकरार