जो रूट ने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 6500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 6500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में 46 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की।
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गए। वह शुरुआती तीन पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। रूट इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने गुरुवार को 46 रन की पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 6500 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ 391 रनों का स्कोर बनाया।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6500 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वह 5000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उनसे पीछे स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने 4564 रन बनाए हैं। रूट ने अपने 76वें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैच में 6500 रन के आंकड़े को छूआ। डब्ल्यूटीसी के इतिहास में वह सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके नाम 23 शतक है। 139 पारियों में उनका औसत 51 के ऊपर है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के नाम 14 शतक हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में हाईएस्ट स्कोर 262 है।
शुभमन गिल को पीछे छोड़ा
जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आठ मैचों में 950 रन बनाए हैं। उनका औसत 79.16 है। रूट और गिल के नाम संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच-पांच शतक हैं। इसके अलावा दोनों ने एक-एक अर्धशतक भी लगाया है। गौरतलब है कि रूट पिछले सत्र 2023-25 में विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 22 टेस्ट में 54.66 के औसत से 1968 रन बनाए थे। उन्होंने सात शतक और इतने ही अर्धशतक भी लगाए थे।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 96.2 ओवर में 391 रन बनाए। टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 100 रन बनाए। उनका टेस्ट में ये पहला शतक भी है। वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने। उनके अलावा टिम ब्लेडंल ने 84 गेंद में 51 और डेरिल मिचेल ने 74 गेंद में 44 रन का योगदान दिया। काइल जेमीसन ने 48 गेंद में 41 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जेकब बेथेल ने तीन विकेट लिये। जोफ्रा आर्चर, मैथ्यू फिशर और सनी बेकर ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैच के दौरान इंग्लैंड गेंदबाजों की खास बात यह रहीं उन्होंने अतिरिक्त रनों का अर्धशतक लगाया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



