ENG vs NZ: लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए बनी 'कब्रगाह'; पहले दिन गिरे 16 विकेट; जैमीसन-रॉबिन्सन ने बरपाया कहर
ENG vs NZ Highlights- इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट के पहले कुल 16 विकेट गिरे, लॉर्ड्स के मैदान पर मेजबान टीम महज 140 पर सिमट गई, वहीं न्यूजीलैंड दिन का खेल खत्म होने तक 61 पर 6 विकेट गंवा चुकी है।

ENG vs NZ Highlights- इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन इस ऐतिहासिक मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए ‘कब्रगाह’ साबित हुई। लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे और दोनों टीमें मिलकर 201 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम महज 140 के स्कोर पर सिमट गई, वहीं दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 61 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन और इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन चमके। जिस तरह इस मैच का आगाज हुआ है, उसे देखकर लगता नहीं है कि मुकाबला तीन दिन से ज्यादा चल पाएगा।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओवरकास्ट कंडीशन में इंग्लिश टीम ने 55 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। हैरी ब्रूक की 56 रनों की पारी के दम पर मेजबान टीम 140 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। ब्रूक के अलावा कोई इंग्लिश बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाया।
वहीं न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन ने पंजा खोला, 14 ओवर में उन्होंने 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए। नाथन स्मिथ को 3 सफलताएं मिली।
इंग्लैंड के बाद बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाजों को भी समझ नहीं आया कि पिच पर चल क्या रहा है।
ओली रॉबिन्सन ने पारी के दूसरे ओवर में डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन और रचिन रविंद्र को आउट कर न्यूजीलैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
न्यूजीलैंड का हाल इंग्लैंड से भी बुरा था, उन्होंने महज 20 के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए।
ग्लेन फिलिप्स ने 34 गेंदों पर 31 रन बनाकर एक छोर को संभाला हुआ है। उनके अलावा अभी तक कोई कीवी बल्लेबाज 15 रन नहीं बना पाया है।
ओली रॉबिन्सन 6 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट चटका चुके हैं। वह फरवरी 2024 के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


