इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए किए 4 बदलाव, न्यूजीलैंड के खिलाफ कॉक्स-बेकर करेंगे डेब्यू
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। पिछले मैच में सात विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच बुधवार से खेला जाएगा। जॉर्डन कॉक्स और सॉनी बेकर इस मैच में डेब्यू करेंगे। 2022 में वेस्टइंडीज दौरे पर पहला मैच खेलने वाले मैट फिशर की वापसी हुई है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अनुसार जोफ्रा आर्चर भी इस मैच का हिस्सा होंगे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के बाद एक अन्य तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन भी घुटने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं।
रूट संभालेंगे कमान
स्टोक्स और एटकिंसन को बुधवार को टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि एक नाइट क्लब में हुई घटना के बाद उनकी जांच चल रही है। रॉबिन्सन ने पहले टेस्ट मैच में 77 रन देकर सात विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने यह मैच 115 रन से जीता था। रॉबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे और 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले अपने घुटने की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन करवाएंगे। उनकी जगह पर अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले हेनरी क्रोकोम्बे को टीम में शामिल किया गया है। स्टोक्स की अनुपस्थिति में जो रूट टीम की कप्तानी करेंगे।
स्टोक्स और एटकिंसन के उपलब्ध नहीं होने और ओली रॉबिन्सन के चोटिल होने के कारण इंग्लैंड को ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव करने पड़े। हैं। इन बदलावों में तेज गेंदबाज सोनी बेकर और मध्य क्रम के बल्लेबाज जोर्डन कॉक्स को टेस्ट पदार्पण का मौका देना शामिल है। दो अन्य बदलावों में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर को टीम में शामिल किया गया है जबकि ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को बाहर कर दिया गया है।
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को कहा, "जेम्स रीव टीम में हमारे बैक-अप बल्लेबाज थे, लेकिन वह मुख्य रूप से शीर्ष छह की भूमिका को कवर करने के लिए था। जॉर्डन कॉक्स जाहिर तौर पर आईपीएल में थे। हम उन्हें वापस आते हुए और यह देखना चाहते थे कि वह क्या कर सकते हैं, इससे पहले कि हम उन्हें पहली बार इस भूमिका में उतारें"।
दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैट फिशर, सॉनी बेकर।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



