ENG Vs NZ: लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से रौंदा, कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पहला टेस्ट मैच चार जून से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जिसका आज 7 जून को मैच के चौथे दिन नतीजा निकला है। मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है।

ENG Vs NZ: लार्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से रौंदा, कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच?

आईपीएल खत्म होने के बाद इधर भारत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने में व्यस्त है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह इंग्लिश टीम के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच चार जून से लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जिसका आज 7 जून को मैच के चौथे दिन नतीजा निकला है। मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी है।

पहली पारी में 110 रनों पर ढेर हो गई इंग्लैंड, काइल जेमिसन का कहर

चार जून से शुरू हुए लॉर्ड्स के इस खूबसूरत मैदान में टॉस का सिक्का न्यूजीलैंड के पक्ष में गिरा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पहली पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई और पूरी टीम महज 39.4 ओवर में 110 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। हैरी ब्रुक ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, वहीं, बेन डकेट ने 19 और बेनस्टोक्स ने 12 रनों की पारी खेली। पुच्छले बल्लेबाज जोश टंग के 10 और शोएब बशीर के 14 रनों की बदौलत इंग्लिश टीम बड़ी मुश्किल से 100 का आंकड़ा पार कर सकी। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमिसन ने पंजा खोला। उन्होंने 14 ओवर की गेंदबाजी में 62 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा नाथन स्मिथ ने 3 और विलियम ओ रूर्के ने 2 विकेट लिए मैट हेनरी को कोई विकेट नहीं मिला।

न्यूजीलैंड भी बना सकी सिर्फ 113 रन, रॉबिन्सन ने खोला पंजा

पहली पारी के 110 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 113 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई और केवल तीन रनों की बढ़त हासिल हुए। कीवी टीम की ओर से काइल जेमिसन ने 38 और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रनों की पारी खेली। ओली रोबिन्सन ने कहर बरपाते हुए केवल 10.5 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं, जोश टंग ने 3 और गस एटकिंसन ने 2 विकेट हासिल किए। बेन स्टोक्स को कोई विकेट नहीं मिला।

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने की वापसी, फिर संभल नहीं पाई कीवी टीम

अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए इमोलो गे के अर्धशतक और जेमी स्मिथ की 39 रनों की पारी के मदद से 226 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 224 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाज नाथन स्मिथ 6 विकेटों के साथ एक बार फिर चमके। उन्होंने 70 रन खर्चे। वहीं, विलियम ओ रुर्के को 2, मेट हेनरी और काइल जैमिसन को एक-एक विकेट हासिल हुआ। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम खेल के चौथे दिन 138 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में गस एसकिंटन ने फाइफर खोला और 30 रन देकर पांच विकेट लिए। ओली रोबिन्सन और जोश टंग को 2-2 विकेट हासिल हुए जबकि बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए।

ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

ओली रॉबिन्सन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पूरे मैच में 7 विकेट लेने और 30 रन बनाने के कारण प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।