विश्व कप में बड़े उलटफेर से बची इग्लैंड, सांस रोक देने वाले मैच में नेपाल को 4 रनों से हराया

Feb 08, 2026 07:09 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में नेपाल की टीम इतिहास रचते-रचते रह गई। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी, लेकिन सैम करन ने सिर्फ 1 ही रन दिया और टीम की लाज रख ली।

विश्व कप में बड़े उलटफेर से बची इग्लैंड, सांस रोक देने वाले मैच में नेपाल को 4 रनों से हराया

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में नेपाल की टीम इतिहास रचते-रचते रह गई। आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी, लेकिन सैम करन ने चतुराई भरी गेंदबाजी करते हुए यह रन बचा लिए और इंग्लैंड की इज्जत रख ली। यह मुकाबला बेहद खास रहा क्योंकि पहले तो नेपाल के गेंदबाजों ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम जैसी पिच पर 200 के स्कोर बनाने से रोक दिया इसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए इग्लैंड की टीम को आखिरी गेंद तक लड़ने के लिए मजबूर कर दिया।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल (55 रन) और कप्तान हैरी ब्रूक (53 रन) ने अपनी अर्धशतकीय पारी से इग्लैंड को संभाला। आखिर में विल जैक्स ने मात्र 18 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 184/7 का अच्छा स्कोर खड़ा किया।

नेपाल के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बड़े बल्लेबाजों के सामने बेहतरीन जज्बा दिखाया। इन गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की। दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव नेपाल के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने क्रमशः 23 और 25 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए। संदीप लामिछाने ने भी बेहद कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में केवल 25 रन दिए और एक विकेट हासिल किया। नेपाल की अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के कारण इंग्लैंड की टीम एक समय बहुत बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन 185 रन ही बना सकी।

185 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। कुशल भुरतेल ने 17 गेंदों पर 29 रनों की तेज पारी खेलकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल (39 रन) और दीपेंद्र सिंह ऐरी (44 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी। मैच के अंतिम ओवरों में लोकेश बाम ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मात्र 20 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। उनकी इस पारी ने मैच को पूरी तरह से रोमांचक बना दिया और जीत की उम्मीदें आखिरी गेंद तक जीवित रखीं।

इंग्लैंड की जीत में स्पिनर लियाम डॉसन ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने अपने 4 ओवरों में मात्र 21 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी सटीक गेंदबाजी से नेपाल की रनों की रफ्तार पर लगाम लगी। जोफ्रा आर्चर, ल्यूक वुड और सैम करन ने भी एक-एक विकेट लेकर डॉसन का अच्छा साथ दिया। अंतिम ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाज सैम करने ने अपना धैर्य बनाए रखा और 10 रन नहीं बनाने दिए। उन्होंने नेपाल को 20 ओवर में 180/6 के स्कोर पर रोक दिया। इंग्लैंड ने यह मैच मात्र 4 रनों से जीतकर एक बड़े उलटफेर को टाल दिया। हालांकि, नेपाल ने अपने जुझारू प्रदर्शन से सभी का दिल जरूर जीता है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।