Ind vs Eng live score: भारत ने इंग्लैंड को हराया
Ind vs Eng live score: भारतीय टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया।


भारत बनाम इंग्लैंड लाइव
Ind vs Eng Highlights: भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने छठवीं बार ट्रॉफी जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार 175 रनों की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जोकि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम शुरुआती ओवर में लड़ने का जज्बा दिखाया लेकिन 22वें ओवर के पास पहुंचने तक इंग्लैंड ने लगातार विकेट गंवाए, जिससे उसका 412 रनों के टारगेट को हासिल करने का सपना धरा रह गया। इंग्लैंड की टीम ने 40.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 311 रन बनाए।
412 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के 5वें ओवर में जोसेफ के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 16 गेंद में 17 रन बनाए। बेन 28 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान थॉमस ने 18 गेंद में 31 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने 56 गेंद में 66 रन की पारी खेली। एलबर्ट खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और कालेब फाल्कनर के 115 रन की शतकीय पारी के बावजूद आखिरकार 311 रन पर ऑल आउट हो गया।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 411/9 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया, जिसमें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए। इनके अलावा विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने उपयोगी कैमियो पारियां खेलीं, जिनकी बदौलत भारत अंडर-19 विश्व कप नॉकआउट के इतिहास में 350 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी। इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य है। बने रहिए लाइव अपडेट के लिए।
विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तांडव देखने को मिला। उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वैभव आउट हो गए हैं, लेकिन टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है। इंग्लैंड के गेंदबाजों पर भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। भारत के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन दूसरे विकेट के लिए साझेदारी कमाल की रही।
अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है और अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है।
1. मोहम्मद कैफ (1999): इन्होंने फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत को पहला अंडर-19 विश्व कप दिलाया था।
2. विराट कोहली (2008): इनकी कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा खिताब जीता,।
3. उन्मुक्त चंद (2012): इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई,।
4. पृथ्वी शॉ (2018): इनकी अगुवाई वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
5. यश ढुल (2022): इन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत के लिए पांचवां खिताब जीता।
6- आयुष म्हात्रे (2026): भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया और छठवीं बार चैंपियन बनी।
Ind vs Eng live score: भारत ने इंग्लैंड को हराया
Ind vs Eng live score: भारतीय टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड को फाइनल में हराकर अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया।
Ind vs Eng live score: कैलेब फैलकनर ने ठोका शतक
Ind vs Eng live score: कैलेब ने 63 गेंद में शतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और सात छक्के लगा चुके हैं। इंग्लैंड ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 307 रन बना लिए हैं।
Ind vs Eng live score: चैंपियन बनने के करीब भारत
Ind vs Eng live score: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को नौवां झटका दिया है। भारत छठवीं बार चैंपियन बनने के काफी करीब है। मैनी तीन रन ही बना सके।
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड ने 36वें ओवर में आठवां विकेट गंवा दिया है। जेम्स मिंटो 41 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया।
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड ने 31 ओवर में बनाए 246 रन
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 31 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं। मिंटो 24 और कैलेब 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 20वें ओवर से 22वें ओवर तक चार विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड की टीम ने 23 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने पिछले 10 ओवर में 90 रन बनाए हैं लेकिन 5 विकेट गंवा दिए हैं।
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड ने खोया अपना तीसरा विकेट
इंग्लैंड के बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे थे। रन भी तेज गति से बन रहे हैं। लेकिन टीम ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है और 20 ओवर में 170 से अधिक रन बनाए हैं। भारत की स्थिति मैच में लगातार मजबूत दिख रही है क्योंकि तेज गति से रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड के नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे हैं।
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड को दूसरा झटका, भारत मजबूत स्थिति में
इंग्लैंड की टीम ने 16.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 124 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 288 रनों की आवश्यकता है, जबकि उनका वर्तमान रन रेट 7.67 है और आवश्यक रन रेट 8.51 पर पहुंच गया है। टीम को दूसरा बड़ा झटका बेन मेयस (45) के रूप में लगा, जिन्हें खिलन पटेल ने हेनिल पटेल के हाथों कैच आउट कराया। वर्तमान में क्रीज पर बेन डॉकिंस और थॉमस रियू डटे हुए हैं और दोनों के बीच 19 गेंदों में 31 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों में अब तक खिलन पटेल ने एक सफलता हासिल की है, जबकि टीम इंडिया इस रिकॉर्ड स्कोर के दम पर मैच में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है।
Ind vs Eng live score: इग्लैंड तेज गति से रन बनाता हुआ, भारत को विकेट की तलाश
इग्लैंड के बल्लेबाज अब तेज गति से रन बनाने लगे हैं और अपनी लय पकड़ रहे हैं। वर्तमान में इंग्लैंड ने 12वें ओवर तक 82 रन बना लिए हैं। इस दौरान पहला विकेट गिरने के बाद दोनों बेन मैदान पर टिके हुए हैं।
म इंग्लैंड की धीमी शुरुआत
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत द्वारा निर्धारित 411/9 के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने 8.2 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। भारत के 412 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को शुरुआती झटका जोसेफ मूर्स (17) के रूप में लगा, जिन्हें आर.एस. अंबरीश ने 4.5 ओवर में 19 के कुल योग पर बोल्ड कर दिया। फिलहाल क्रीज पर बेन ड्वाकिंस और बेन मेयस मौजूद हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 367 रनों की आवश्यकता है। इंग्लैंड का वर्तमान रन रेट 5.4 है, जबकि उन्हें खिताब जीतने के लिए 8.81 की औसत से रन बनाने होंगे।
Ind vs Eng live score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका
412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने पहले विकेट को खो दिया है। फिलहाल, इंग्लैंड 6वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बना चुकी है।
Ind vs Eng live score: विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की धीमी शुरुआत
इंग्लैंड ने काफी धीमी शुरुआत की है। दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर जरूर हैं, लेकिन चौथे ओवर में टीम ने सिर्फ 6 रन ही बनाए हैं।
Ind vs Eng live score: इग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर
इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज क्रीज पर हैं। 10 गेंदों का सामना कर चुके हैं लेकिन एक भी रन नहीं बनाया है। भारतीय गेंदबाज घातक गेंदबाजी करके भारत की जीत की खुशबू को क्रिकेट प्रशंसकों तक पहुंचा रहे हैं।
Ind vs Eng live score: भारत के किस बल्लेबाज ने बनाए कितने रन
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 411/9 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया, जिसमें सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन और हेनिल पटेल ने 5 रन बनाए। इनके अलावा विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने उपयोगी कैमियो पारियां खेलीं, जिनकी बदौलत भारत अंडर-19 विश्व कप नॉकआउट के इतिहास में 350 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी। इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य है। बने रहिए लाइव अपडेट के लिए।
Ind vs Eng live score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का विशाल लक्ष्य
Ind vs Eng live score: अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक 175 रनों की पारी के कारण ही भारत इतना बड़ा पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर पाया है। इस लक्ष्य का पीछा इंग्लैंड की टीम कहां तक कर पाती है।
Ind vs Eng live score: 400 के पार पहुंचा भारत
भारत का स्कोर 400 के पार पहुंच चुका जो इंग्लैंड के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित होगा।
Ind vs Eng live score: 400 के करीब पहुंचती हुई टीम इंडिया
भारतीय टीम 400 के करीब पहुंचती हुई। 49वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 392 रन बना लिए हैं।
Ind vs Eng live score: टीम इंडिया के पास आउट होने का खतरा
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद से भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका है। टीम के सामने ऑलआउट होने का खतरा मडंरा रहा है क्योंकि 46वें ओवर में भारत ने अपना स्कोर 375 तक तो पहुंचा दिया है लेकिन 8 विकेट भी गिर चुके हैं।
Ind vs Eng live score: भारत का गिरा 7वां विकेट
अब्रीश 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का 7वां विकेट गिर चुका है। वैभव के आउट होने के बाद मानों टीम इंडिया लड़खड़ा गई है। उसके बावजूद वैभव ने इतनी ताबड़तोड़ पारी खेली है कि भारत की टीम बड़े लक्ष्य तक पहुंच गई है।
Ind vs Eng live score: भारत का गिरा छठा विकेट, टीम 350 के पार
भारतीय टीम ने 44.4 ओवरों के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं। टीम इस समय 8.15 की शानदार रन रेट से बल्लेबाजी कर रही है। हाल ही में भारत को छठा झटका अभिज्ञान कुंडू (40) के रूप में लगा, जो एक छोटी लेकिन आक्रामक पारी खेलने के बाद सेबेस्टियन मॉर्गन की गेंद पर कैच आउट हुए।
Ind vs Eng live score: तेज गति से रन बनाते हुए दोनों बैटर
INDU19 328-5(41.4) भारत बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। बड़ा स्कोर भारत को मैच अपनी गिरफ्त में करने का आत्मविश्वास देगा।
Ind vs Eng live score: भारतीय टीम का दबदबा, 40 ओवर में ठोक दिए इतने रन
भारतीय टीम ने 40 ओवरों के खेल के बाद 5 विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं। भारत की इस मजबूत स्थिति की नींव वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी और कप्तान आयुष म्हात्रे के 53 रनों ने रखी है। टीम ने हाल ही में वेदांत त्रिवेदी (32) का विकेट खोया है, जो जेम्स मिंटो की गेंद पर कैच आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर आर.एस. अंबरीश (8*) और अभिज्ञान कुंडू (5*) मौजूद हैं और भारत 8.01 की जबरदस्त रन रेट से बल्लेबाजी कर रहा है। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने अब तक 2 विकेट चटकाए हैं, लेकिन भारतीय बल्लेबाज लगातार उन पर दबाव बनाए हुए हैं।
Ind vs Eng live score: कुंडू पर बड़े स्कोर की जिम्मेदारी
अभिज्ञान कुंडू और आएस अंब्रीश की जोड़ी मैदान पर है। कुंडू से भारत को और बड़े स्कोर की उम्मीद है ताकि टीम इंग्लैंड पर दवाब बना सके।
Ind vs Eng live score: भारत का गिरा पांचवां विकेट
भारत ने खोया अपना पांचवां विकेट। 36 गेदों में 32 रन बनाकर वेदांत त्रिविदी हुए आउट। भारत का स्कोर 37वें ओवर में 308 रन।
Ind vs Eng live score: भारत का चौथा विकेट गिरा
Ind vs Eng live score: भारतीय टीम ने 35वें ओवर में चौथा विकेट गंवाया है। विहान 36 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। विहान ने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
Ind vs Eng live score: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 32 ओवर में बनाए 288 रन
Ind vs Eng live score: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 32 ओवर में तीन विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। विहान 26 गेंद में 20 और वेदांत 25 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind vs Eng live score: भारत का स्कोर 28वें ओवर में 3 विकेट पर 265 रन
भारत ने 28वें ओवर तक तीन विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं। टीम बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इस समय क्रीज पर विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी मौजूद हैं।
Ind vs Eng live score: खतरनाक दिख रहे वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट
वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ 15 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।
मभारत का स्कोर 250 के पार
भारतीय टीम रनों की बारिश कर रही है। 25 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया ने 250 रनों स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर बना लिया है। वैभव सूर्यवंशी 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है और वैभव सूर्यवंशी फाइनल में दोहरा शतक बनाने की तरफ और इतिहास रचने की तरफ बढ़ रहे हैं।
Ind vs Eng live score: भारत बड़े स्कोर की ओर अग्रसर
भारत बड़े स्कोर की ओग अग्रसर हो गया है। टीम इंडिया ने 25वें ओवर में 240 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है और ऐसा लग रहा कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में इतिहास रचने जा रही है।
Ind vs Eng live score: दोहरे शतक की ओर वैभव सूर्यवंशी
विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी दोहरी शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वे 74 गेंदों में 155 रन बना चुके हैं और ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं।
Ind vs Eng live score: रुकने का नाम नहीं ले रहे वैभव, दे-दनादन हो रही बैटिंग
वैभव सूर्यवंशी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। चौकों छक्कों की बारिश हो रही है। वे 61 गेंदों में 121 रन बना चुके हैं। भारत का स्कोर 22वें ओवर में 200 के पार पहुंच चुका है।
Ind vs Eng live score: वैभव सूर्यवंश का ताबड़तोड़ शतक
विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तांडव देखने को मिल रहा है। उन्होंने 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 54 गेंदों में शतकीय पारी खेली है। भारत मजबूत स्थिति में बना हुआ है।
Ind vs Eng live score: वैभव के बाद अब कप्तान म्हात्रे भी अर्धशतक के करीब
भारतीय टीम ने 16.1 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गिरने के बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे (41)** ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की अटूट शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। वैभव सूर्यवंशी इस समय आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं और उन्होंने इस अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा 20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम वर्तमान में 7.86 की शानदार रन रेट से खेल रही है, जबकि इंग्लैंड के पास आयुष म्हात्रे को स्टंप आउट करने का एक मौका था जिसे कप्तान थॉमस रियू ने गंवा दिया।
ENG vs IND U19 Final live score: अंग्रेजों पर भारत का आक्रमण जारी
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की है और 9.5 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। टीम को शुरुआती झटका आरोन जॉर्ज (9) के रूप में 20 के स्कोर पर लगा, जिन्हें एलेक्स ग्रीन ने पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान आयुष और वैभव सूर्यवंशी (42)* ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए मात्र 35 गेंदों में 59 रनों की तेज साझेदारी कर ली है। भारतीय बल्लेबाज इस समय पूरी तरह हावी हैं, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले दो ओवरों में 33 रन बटोरे हैं और वर्तमान रन रेट 8.03 का बना हुआ है। म्हात्रे और सूर्यवंशी की इस जोड़ी ने जेम्स मिंटो और मैन्नी लुम्सडेन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ चौकों और छक्कों की झड़ी लगाकर भारत को एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है
ENG vs IND U19 Final live score: भारत को लगा पहला झटका
फाइनल मुकाबले में भारत को पहला झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज एरोन जॉर्ज 11 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। उनसे फाइनल में टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। सूर्यवंशी और म्हात्रे मैदान पर बने हुए हैं।
ENG vs IND U19 Final live score: अच्छी लय में दोनों बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज अच्छी लय में दिख रहे हैं। दोनों ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी है। भारत ने चौथे ओवर में 19 रन बना लिए हैं। वैभव 10 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जॉर्ज 9 रन बनाकर मैदान पर हैं। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों से भारत को काफी उम्मीदे हैं।
ENG vs IND U19 Final live score: दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर
भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की है। 1 ओवर की समाप्ति पर टीम ने 4 रन बना लिए हैं।
ENG vs IND U19 Final live score: जानिए क्या कहती है पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज का मौसम सुहावना है, जहां अधिकतम तापमान 28°C और आर्द्रता 75% तक रहने का अनुमान है। पिच रिपोर्ट के अनुसार, यह सतह काफी सख्त है और बल्लेबाजों के लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। हालांकि पिछले सेमीफाइनल मैच की तुलना में इसमें थोड़ी अधिक नमी है, जिससे खेल के शुरुआती आधे घंटे में हल्की मूवमेंट मिल सकती है। इस मैदान की एक मुख्य विशेषता यहां की 1,500 मीटर की ऊंचाई (एल्टीट्यूड) है, जिसकी वजह से बल्ले के बीच से निकली गेंद हवा में काफी तेजी से सफर करती है और मैदान के आकार के बावजूद आसानी से बाउंड्री पार कर जाती है। इसके अलावा, यहां का आउटफील्ड बेहद शानदार और तेज है, जिससे एक बार 30 गज का घेरा पार होने पर गेंद तेजी से सीमा रेखा की ओर भागती है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने इसे एक बेहतरीन बैटिंग पिच मानकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, जबकि इंग्लैंड के कप्तान इसे लक्ष्य का पीछा करने के लिए एक अच्छा मैदान मानते हैं।
ENG vs IND U19 Final live score: बिना बदलाव के मैदान पर उतर रही है टीम इंडिया
भारतीय टीम बिना बदलाव के मैदान पर उतर रही है जबकि इंग्लैंड की टीम ने 1 परिवर्तिन किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।