वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने कहा है कि भावनात्मक रूप से वैभव सूर्यवंशी को एक चांस दिया जाना अच्छा निर्णय था, लेकिन अगर आप लॉजिक के साथ देखें तो प्लेइंग इलेवन से संजू सैमसन को क्यों बाहर कर दिया गया?

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ

T20 World Cup 2026 के बाद भारत की टीम में कुछ बदलाव देखे गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव को बाहर किया गया, जो विश्व कप जीतकर आए थे। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को लाया गया और कप्तान भी बनाया गया। वैभव सूर्यवंशी की भी एंट्री टीम में हुई, जो बैकअप ओपनर के रूप में लगाए गए। यहां तक कि टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को भी 3 मैचों के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया और भावनाओं में आकर वैभव को मौका दिया गया। हालांकि, वे तीनों मैचों में डेब्यू के बाद फेल रहे। टीम इंडिया भी लगातार हार रही है। इस पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा है कि वैभव को मौका देना जायज था, लेकिन संजू सैमसन को क्यों बाहर किया।

जियोस्टार के एक शो पर सैमसन को लेकर पार्थिव पटेल ने कहा, “हमेशा संजू सैमसन ही क्यों बाहर रहते हैं? अगर आप पिछले 11-12 सालों में संजू सैमसन के करियर को देखें, तो एक सवाल जो हमेशा उनका पीछा करता रहा है, वह है कंसिस्टेंसी। 12 सालों में, सिर्फ़ एक IPL सीज़न ऐसा रहा है जिसमें उन्होंने 500 से ज़्यादा रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी, वह या तो अच्छा खेलते हैं या बुरा और जब सिलेक्शन की बात आती है, तो वह फैक्टर हमेशा काम आता है। या तो वह खिलाड़ी जो तेजी से रन नहीं बना रहा है, उसे बाहर रखा जाता है, या वह जो इनकंसिस्टेंट रहा है। आप इमोशन और लॉजिक दोनों के आधार पर फैसले नहीं ले सकते। इसलिए इमोशनली, हां, वैभव सूर्यवंशी को मौका देना सही फ़ैसला था, लेकिन अगर आप सिर्फ लॉजिक से देखें, तो संजू सैमसन को बाहर क्यों रखा गया? इसलिए, मुझे लगता है कि यह फैसला इमोशनली लिया गया था।”

वैभव के पास खोने के लिए कुछ नहीं है- अभिषेक नायर

वहीं, वैभव के फेल होने पर अभिषेक नायर ने इसी शो में कहा कि वैभव के पास दुनिया के टॉप गेंदबाजों के खिलाफ खोने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा, "आपको हमेशा लगता है कि जसप्रीत बुमराह हैं, जोफ्रा आर्चर हैं, अनुभवी बॉलर हैं, लेकिन असल में प्रेशर उन पर होता है, क्योंकि एक युवा खिलाड़ी के पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। अगर वह बुमराह की पहली बॉल पर आउट भी हो जाए, तो कोई उस पर सवाल नहीं उठाएगा, लेकिन एक बॉलर के तौर पर, जब आपको पता हो कि कोई ऐसा खिलाड़ी है जो पहली ही बॉल पर छक्का मारने से नहीं हिचकिचाएगा, तो उस खिलाड़ी के लिए हमेशा ज्यादा डर होता है जिसके पास खोने के लिए ज्यादा होता है। बड़े नाम वाले लोग सोचते हैं, 'ओह, उसने मुझे छक्का मारा। उसका स्टॉक बढ़ेगा और मेरा गिरेगा और अगर मैं उसे आउट कर दूं, तो लोग बस कहेंगे कि वह बच्चा है।' इसीलिए एक युवा खिलाड़ी पूरी आज़ादी के साथ आता है, लेकिन वह जितना ज़्यादा खेलता है, उतना ही अपना नाम बनाता है, उम्मीदें उतनी ही ज्यादा होती जाती हैं और उस लेवल का परफॉर्मेंस बनाए रखना उतना ही मुश्किल होता जाता है।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।