ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी को कहा ‘अपना भाई’, मगर जवाब में माही ने तोड़ दिया दिल; देखें वायरल वीडियो
ड्वेन ब्रावो ने एमएस धोनी को ‘अपना भाई’ बोला, मगर जवाब में माही ने फैंस का दिल तोड़ दिया। सीएसके के इवेंट की एक वीडियो ड्वेन ब्रावो ने बनाई है। धोनी ने कहा है कि वे उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 22 मार्च को रोअर 26 नाम का एक इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में सीएसके ने अपनी टीम के पुराने खिलाड़ियों को बुलाया था। इस दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी पहुंचे थे, जो अब कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर का हिस्सा हैं। इस दौरान ब्रावो ने एक वीडियो शूट किया, जिसमें एमएस धोनी को वे अपना बॉस बुलाते हैं, लेकिन धोनी का जवाब निराला होता है। वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि मैं तुमको पसंद नहीं करता। मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
ड्वेन ब्रावो सीएसके के इवेंट के बाद वीडियो बना रहे थे। वे चेन्नई सुपर किंग्स के अपने पूर्व साथियों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान जब कैमरा एमएस धोनी की तरफ जाता है तो ड्वेन ब्रावो कहते हैं। मेरा भाई, मेरा बॉस। इसके बाद एमएस धोनी का जवाब आता है और कहते हैं कि मैं तुमको पसंद नहीं करता। ब्रावो आगे सुरेश रैना से मिलते हैं। इस पर सुरेश रैना कहते हैं कि कोरबो लोड़वो जीतवो...जो कि केकेआर का स्लोगन है। ब्रावो केकेआर के साथ ही इस सीजन सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। वीडियो आप देख सकते हैं।
ब्रावो लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। सीएसके को पांच ट्रॉफी जिताने में उनकी अहम भूमिका रही थी। धोनी के वे गेंदबाजी और कई बार बल्लेबाजी में प्रमुख हथियार होते थे। हालांकि, चोट और परफॉर्मेंस की वजह से वे आगे नहीं खेल पाए, लेकिन अब वे आईपीएल में कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। ब्रावो अपने स्लोअर बॉलिंग से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को डेथ ओवर्स में तंग करते थे और सीएसके को अहम मौकों पर मैच में वापस लेकर आते थे। ऐसे ऑलराउंडर की तलाश सीएसके को अभी है, जो इस सीजन भी पूरी नहीं होगी। सीएसके के इवेंट की बात करें तो उसमें सुरेश रैना और मैथ्यू हेडेन को हॉल ऑफ फेम दिया गया था।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



