मोहम्मद शमी की नजरें अब करियर में 'अगले लेवल' पर टिकी, बोले- अगर आप ऐसा नहीं करते तो गलत है

चेन्नई, भाषा
Follow us on Google News
share

धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की नजरें अब करियर में 'अगले लेवल' पर टिकी हैं। वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 36 वर्षीय शमी अपने करियर के आखिरी दौर में हैं।

Mohammed Shami Duleep Trophy 2026
दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद मोहम्मद शमी और कप्तान ईशान किशन

मोहम्मद शमी ने मार्च 2025 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने गुरुवार को कहा कि उनके अंदर प्रेरणा की कोई कमी नहीं आई है और उनकी नजरें अब भी करियर में 'अगले स्तर' को हासिल करने पर लगी हुई हैं। शमी ने आखिरी टेस्ट मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल के बाद कहा, ''अगर आप प्रेरणा के कारण तलाशें, तो प्रेरित रहने के बहुत सारे कारण हैं। इस स्तर पर अगर आप खुद से प्रेरित नहीं होते हैं, तो आपका नजरिया ही गलत है। आप अपने करियर के किसी भी पड़ाव पर खेल रहे हों, आपकी नजरें हमेशा अगले स्तर पर होनी चाहिए।'' शमी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेले।

'100वें मैच में यह उपलब्धि हासिल करना खास'

ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहली पारी में बढ़त के आधार पर साउथ जोन को हरा दिया। ईस्ट जोन ने 14 सालों के बाद खिताब अपने नाम किया। 36 वर्षीय शमी ने खिताबी मुकाबले में रविचंद्रन स्मरण और शेख रशीद के महत्वपूर्ण विकेट लेकर साउथ जोन के मध्यक्रम को झकझोर दिया। शमी इस बात से बेहद खुश थे कि उनके 100वें फर्स्ट क्लास मैच में ही ईस्ट जोन ने खिताबी जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, ''जहां तक संतुष्टि की बात है, अपने 100वें मैच में यह उपलब्धि हासिल करना और वो भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जीत के साथ, मेरे लिए बेहद खास है। ईस्ट जोन ने बहुत लंबे समय बाद यह खिताब जीता है।''

'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेहनत एक समान'

शमी ने कहा, ''इस अभियान को यहां तक पहुंचाने के लिए हर एक खिलाड़ी ने अपना पूरा जोर लगा दिया। इन परिस्थितियों और इतनी गर्मी में यह उपलब्धि हासिल करना शानदार है। जहां तक मेरी बात है, चाहे यह आपका पहला मैच हो या 100वां, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरी मेहनत और नजरिया एक समान ही रहता है।'' शमी निश्चित रूप से अपने करियर के आखिरी दौर में हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में भारतीय तेज गेंदबाजों के संघर्ष को देखते हुए प्रशंसक शमी की धारदार गेंदबाजी को एक बार फिर याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''इतना प्यार और समर्थन पाकर बहुत अच्छा लगता है। मैं दिल की गहराइयों से उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने अब तक मेरा साथ दिया है। मेरा काम सिर्फ कड़ी मेहनत करना है, बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है। ''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शमी की नजरें अब करियर में 'अगले लेवल' पर टिकी, बोले- ऐसा नहीं करते तो गलत है