Duleep Trophy 2026: फाइनल में ईस्ट जोन, कप्तान ईशान किशन ने डटकर संभाला मोर्चा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Duleep Trophy Semifinal Day 3 Highlights: ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को हराया। यह मैच तीन दिनों में समाप्त हो गया।

Duleep Trophy Semifinal Day 3 Highlights
ईस्ट जोन ने फाइनल में बनाई जगह

Duleep Trophy Semifinal Day 3 Highlights: ईस्ट जोन ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। ईस्ट जोन ने मंगलवार को सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से धूल चटाई। यह मैच बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में आयोजित हुआ। सेंट्रल जोन ने 159 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे ईस्ट जोन ने 39.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर चेज किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। हालांकि, 15 वर्षीय ओपनर दूसरी पारी में अर्धशतक से चूक गया। उन्होंने 43 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के हैं। सूर्यवंशी पहली पारी में शतक से चूके थे। अभिमन्यु ने 55 गेंदों में 24 रन जोड़े, जिसमें एक सिक्स है। उन्हें हर्ष दुबे ने 19वें ओवर में आउट किया।

विराट सिंह (34 गेंदों में 12) को 27वें ओवर में दुबे ने पवेलियन भेजा। कुमार कुशाग्र ने 40 गेंदों में दो चौकों के जरिए 22 रन जोड़े। उन्हें दुबे ने 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर यश को कैच कराया। उन्होंने अगली गेंद पर अनुकूल रॉयल (0) को बोल्ड किया। सुदीप कुमार घरामी के बल्ले से 16 गेंदों में 14 रन निकले। कप्तान ईशान किशन ने आखिर तक मोर्चा संभाला। उन्होंने 41 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 39 रनों की पारी खेली। मोहम्मद शमी ने 5 गेंदों में नाबाद 8 रन बनाए। उन्होंने चौका लगाकर ईस्ट जोन को जीत की दहलीज पार कराई। मंगलवार को सेंट्रल जोन की दूसरी पारी 50.2 ओवर ओवर में 158 रनों पर सिमटी थी। मुकेश कुमार ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए। अनुकूल रॉय, अभिजीत सरकार और कुनैन कुरैशी ने एक-एक शिकार किया।

Duleep Trophy Semifinal Score in Hindi Day 3

ईस्ट जोन दूसरी पारी- 162/6 (39.3 ओवर)

सेंट्रल जोन दूसरी पारी- 158/10 (50.2 ओवर)

ईस्ट जोन पहली पारी- 260/10 (67 ओवर)

सेंट्रल जोन पहली पारी- 260/10 (80.1 ओवर)

नोर्थ जोन दूसरी पारी- 256/7 (66 ओवर)

साउथ जोन पहली पारी- 312/9 (100.3 ओवर)

नोर्थ जोन पहली पारी- 195/10 (59.1 ओवर)

सांगवान की पारी का हुआ अंत

वहीं, दिलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन की भिड़ंत हो रही है। तीसरे दिन स्टंप्स के समय नॉर्थ जोन का दूसरी पारी में स्कोर 256/7 रहा। नॉर्थ जोन ने 139 रनों की बढ़त बना ली है। निशांत सिंधु (20) और अंशुल कंबोज (29) नाबाद हैं। आबिद मुश्ताक (1) का बल्ला भी नहीं चला। नॉर्थ जोन को पांचवां झटका सनत सांगवान के रूप में लगा। बतौर ओपनर उतरे सांगवान ने 148 गेंदों का सामना करने के बाद 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके सामिल हैं। उन्हें एमडी निधीश ने 50वें ओवर में अपने जाल में फंसाया। निधीश ने 53वें ओवर में कप्तान कन्हैया वधावन (10) को आउट किया। नॉर्थ जोन ने 84 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। सांगवान ने आयुष दोसेजा (76 गेंदों में 53) के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रनों की पार्टनरशिप की। दोसेजा को विध्वाथ कवरप्पा ने 35वें ओवर में अपना शिकार बनाया। आयुष बदोनी ने 37 गेंदों में 31 रन बटोरे, जिसमें चार चौके हैं। अब्दुल समद 11 गेंदों में 14 रन ही जुटा पाए। ओपनर कामरान इकबाल (3) को कवुरी सैतेजा ने 12वें ओवर में स्टंप आउट कराया। नॉर्थ जोन के 195 रनों के जवाब में साउथ जोन ने 312 का स्कोर बनाया। साउथ जोन ने पहली पारी के आधार पर 117 रनों की बढ़त हासिल की।

तिलक वर्मा ने संकट में जड़ा शतक

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 250 गेंदों में 9 चौकों के जरिए नाबाद 116 रन बनाए। साउथ जोन ने 80 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्हें श्रेयस गोपाल (87) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। तिलक की संयमित बैटिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पारी का पहला चौका 154वीं गेंद पर लगाया। तिलक और गोपाल की पार्टनरशिप को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। गोपाल ने 169 गेंदों की पारी में 87 रन जुटाए, जिसमें 11 चौके हैं। सैतेजा (23 गेंदों में 12) साउथ जोन की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे।

सेंट्रल जोन आज इतने रन ही जुटा सकी

तीसरे दिन सेंट्रल जोन ने 45/3 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई थी और टीम ने 113 रन जोड़कर सात विकेट गंवा दिए। ओपनर अमन मोखाड़े (89 गेंदों में 41) फिफ्टी से चूक गए। उन्हें मुकेश कुमार ने 34वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। अमन ने रिंकू सिंह (32 गेंदों में 20) के साथ छठे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। कुनैन कुरैशी ने अगले ओवर में रिंकू का शिकार किया। सारांश जैन ने एक रन जुटाया। हर्ष दुबे के बल्ले से 51 गेंदों में 24 रन निकले। अरशद खान 12 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं। यश राठौड़ का खाता खुलना बाकी है। सेंट्रल जोन की आधी टीम 63 रनों पर ढेर हो गई। आर्यन पांडे 10 और यश राठौड़ 5 रन बनाकर आउट हुए। सोमवार को कुणाल चंदेला (2), आर्यन जुयाल और कप्तान रजत पाटीदार (5) सस्ते में लौटे थे।

वैभव सूर्यवंशी 8 रन से शतक से चूके

दूसरे दिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बैटिंग के दम पर ईस्ट जोन को दमदार शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन (69) के साथ पहले विकेट के लिए 161 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। सूर्यवंशी ने 81 गेंदों में सात चौके और सात छक्कों की मदद से 92 रन बटोरे। उन्होंने 42 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। वह दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर बन हैं। हालांकि, सूर्यवंशी और अभिमन्यु की शानदार पारियों के बावजूद ईस्ट जोन ने पहली पारी में 266 रन ही बनाए और कोई बढ़त नहीं मिली। सेंट्रल जोन ने भी अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए थे। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (16), अनूकुल रॉय (16), कुनैन कुरैशी (13) और अभिजीत सरकार (2) कुछ खास नहीं कर पाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन, कप्तान ईशान किशन ने डटकर संभाला मोर्चा