दलीप ट्रॉफी फाइनल का वेन्यू बदला, बेंगलुरु के बजाए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा

भाषा
Follow us on Google News
share

भारत का 2026-27 घरेलू सत्र दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा, जिसका आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में किया जाना है। हालांकि फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

MA Chidambaram Stadium
एमए चिदंबरम स्टेडियम

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का अगले महीने होने वाला फाइनल बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' से हटाकर अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कराया जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को बताया कि फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में बैठकर इस महत्वपूर्ण घरेलू मुकाबले को देख सकें। फाइनल छह से 10 सितंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त से बेंगलुरु के सीओई में ही खेले जाएंगे। शुरुआती दिन पूर्वी क्षेत्र का सामना पूर्वोत्तर क्षेत्र से जबकि उत्तरी क्षेत्र की भिड़ंत पश्चिम क्षेत्र से होगी।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा फाइनल

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ''दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कर दिया गया है। इसका उद्देश्य दर्शकों को छह से 10 सितंबर तक होने वाले फाइनल को स्टेडियम में देखने का मौका देना है। ''

टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त से बेंगलुरु के सीओई में ही खेले जाएंगे। शुरुआती दिन पूर्वी क्षेत्र का सामना पूर्वोत्तर क्षेत्र से जबकि उत्तरी क्षेत्र की भिड़ंत पश्चिम क्षेत्र से होगी। 2026-27 सत्र में दलीप ट्रॉफी में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार टूर्नामेंट अपने पारंपरिक क्षेत्रीय प्रारूप में लौट आया है। इसमें मध्य क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीमें शामिल हैं।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि सीओई में दर्शकों की संख्या को लेकर कुछ सीमाएं हैं इसलिए फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ''दलीप ट्रॉफी हमारे घरेलू कैलेंडर का महत्वपूर्ण प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट है। इसमें हमेशा उच्च स्तर का क्रिकेट देखने को मिलता है और हम चाहते हैं कि प्रशंसकों को फाइनल मुकाबला स्टेडियम में देखने का मौका मिले। ‘’

सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी

उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू क्रिकेट के अधिक मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को खेलते हुए देखने का मौका मिल सके। सैकिया ने कहा, ''सीओई में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ प्रतिबंध हैं। इसलिए हमें लगा कि फाइनल को ऐसे मैदान पर कराया जाना उचित होगा, जहां प्रशंसक आकर इस मुकाबले का हिस्सा बन सकें। '' उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का प्रसारण भी बढ़ाया गया है। दलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी जबकि एक क्वार्टर फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़दलीप ट्रॉफी फाइनल का वेन्यू बदला, बेंगलुरु के बजाए अब चेन्नई में होगा