Duleep Trophy Final Day 4: ईशान ब्रिगेड ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़, तिलक वर्मा शतक से चूके

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Duleep Trophy Final Day 4 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। साउथ जोन पहली पारी में 372 रनों से पिछड़ी। ईशान किशन की टीम ने दबदबा बना रखा है।

Duleep Trophy Final LIVE Score Ishan Kishan
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन

Duleep Trophy Final Day 4 Highlights: ईस्ट जोन और साउथ जोन की दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। बुधवार को मैच के चौथे दिन ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने अपनी पकड़ी और मजबूत कर ली। स्टंप्स तक ईस्ट जोन का दूसरी पारी में स्कोर 51 ओवर में पांच विकेट पर 212 रन रहा। कुमार कुशाग्र 34 और कौनेन कुरेशी 26 रन बनाकर नाबाद हैं। ईस्ट जोन की अब कुल बढ़त 584 रनों की हो गई है। 708 के स्कोर के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 107.3 ओवर में 336 रनों पर सिमटी। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 372 रनों की दमदार बढ़त हासिल की।

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला

ईस्ट जोन की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिमन्यु ईश्वरन 13 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने पांचवें ओवर में देवदत्त पडिक्कल को कैच कराया। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी नहीं चला। पहली पारी में 44 रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 8 रन जुटाए। उन्हें त्रिपुराना ने छठे ओवर स्टंप आउट कराया। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले कप्तान ईशान किशन शतक से चूक चूक गए। उन्होंने 98 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन सिक्स हैं। उन्हें निधीश ने 34वें ओवर में अपना शिकार बनाया। ईशान ने तीसरे विकेट के लिए मोहन के साथ 126 रन की साझेदारी की। ईशान ने 66 गेंदों में फर्स्ट क्लास करियर का 20वां अर्धशतक कंप्लीट किया। मोहन ने 85 गेंदों में 52 रन बनाए। उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। वहीं, मोहन ने पहली पारी में 85 रनों का योगदान दिया था। सुदीप कुमार घरामी (2) रनआउट हुए।

Duleep Trophy Final Score

ईस्ट जोन दूसरी पारी 212/5 (51 ओवर)

साउथ जोन पहली पारी 336/10 (107.3 ओवर)

ईस्ट जोन पहली पारी 708/10 (163 ओवर)

कप्तान तिलक वर्मा शतक से चूके

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा शतक से चूक गए। उन्होंने 211 गेंदों में 99 रन जुटाए, जिसमें 9 चौके शामिल हैं। वह साउथ जोन की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे। उन्हें कुनैन कुरैश ने कॉट एंड बोल्ड किया। उनके लौटते ही लंच ब्रेक की घोषणा हो गई। साउथ जोन ने बुधवार को अपनी पारी 80 ओवर में 242/6 के स्कोर से आगे बढ़ाई थी और पहले सेशन में 94 रन जोड़कर चार विकेट गंवा दिए। चामा मिलिंद अर्धशतक से चूके। उन्होंने 68 गेंदों में सात चौकों के जरिए 43 रन बटोरे। मिलिंद ने तिलक के साथ सातवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। उन्हें शिखर मोहन ने 99वें ओवर में पवेलियन भेजा। त्रिपुराना विजय (1) 102वें ओवर में रनआउट हुए। मुकेश कुमार ने 107वें ओवर में मोहम्मद सिराज (1) को एलबीडब्ल्यू किया।

देवदत्त पडिक्कल ने ठोका अर्धशतक

श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करे वाले देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में साउथ जोन के लिए अर्धशतक ठोका। उन्होंने मंगलवार को 104 गेंदों में चार चौकों के जरिए 62 रन बनाए। पडिक्कल ने एन जगदीसन के साथ (32) के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 और शेख रशीद (29) और के संग तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। ओपनर रिकी भुई (1) का बल्ला नहीं चला। स्मरण रविचंद्रन ने 23 और श्रेयस गोपाल ने 26 रनों का योगदान दिया। स्मरण ने तिलक के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। गोपाल ने तिलंग के संग छठे विकेट के लिए 66 रन की पार्टनरशिप की।

मोहम्मद शमी ने की प्रभावी गेंदबाजी

धाकड़ पेसर मोहम्मद शमी ने तीसरे दिन प्रभावी गेंदबाजी की। शमी ने दिन में तीन छोटे स्पेल किए। उन्होंने पहले तीन ओवर में दो मेडन डालते हुए सिर्फ एक रन दिया। दूसरे स्पेल में चार ओवर में एक मेडन के साथ 10 रन देकर एक विकेट और तीसरे स्पेल में चार ओवर में एक मेडन के साथ छह रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस तरह उन्होंने कुल 11 ओवर में चार मेडन के साथ 17 रन देकर दो विकेट लिए। जिस सपाट पिच पर दक्षिण क्षेत्र के गेंदबाज शुरुआती दो दिन ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे, वहां शमी ने अपने अनुभव और कौशल का शानदार मिश्रण पेश किया। मुकेश कुमार ने दो जबकि शिखर मोहन और कुनेन कुरैशी ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले, ईस्ट जोन ने ईशान किशन (330 गेंदों में 270) की दमदार पारी के दम पर चेन्नई में पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

ईस्ट जोन प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।

साउथ जोन प्लेइंग इलेवन: एन जगदीसन (विकेटकीपर), रिकी भुई, देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़DT फाइनल में ईशान ब्रिगेड ने बनाई मजबूत पकड़, तिलक वर्मा शतक से चूके