Duleep Trophy Final Day 3: संकट में डटे तिलक वर्मा, ईशान ब्रिगेड ने की साउथ जोन की हालत खस्ता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Duleep Trophy Final Day 3 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2026  फाइनल के तीसरा दिन साउथ जोन ने छह विकेट गंवा दिए। कप्तान तिलक वर्मा फिफ्टी लगाकर नाबाद हैं। साउथ जोन के सामने विशाल स्कोर है।

Duleep Trophy Final LIVE Score In Hindi
स्मरण रविचंद्रन को आउट करने के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ी

Duleep Trophy Final Day 3 Highlights: ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच के तीसरा दिन ईस्ट जोन ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। ईस्ट जोन के 708 के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी में हालत खस्ता है। स्टंप्स तक साउथ जोन ने 80 ओवर मेंं छह विकेट के नुकसान पर 242 रन जुटाए। साउथ जोन 466 रन पीछे हैं। संकट में कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। वह 133 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद हैं। वह बुधवार को चामा वी मिलिंद (चार गेंदों में नाबाद 2) के साथ पारी आगे बढ़ाएंगे। तिलक ने 130 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का सातवां अर्धशतक है।

तिलक ने गोपाल के साथ जोड़े 66 रन

तिलक ने श्रेयस गोपाल (79 गेंदों में 26) के साथ छठे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। श्रेयस को दिन का खेल समाप्त होने से पहले कुनैस कुरेश ने कॉट एंड बोल्ड किया। साउथ जोन को पांचवा झटका स्मरण रविचंद्रन (55 गेंदों में 23) के रूप में लगा। उन्हें मोहम्मद शमी ने 54वें ओवर में विकेट के पीछे कराया। स्मरण ने तिलक के साथ 45 रनों की साझेदारी की। देवदत्त पडिक्कल ने 104 गेंदों में चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए। श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पडिक्कल को मुकेश कुमार ने 36वें ओवर में अपना शिकार बनाया। उन्होंने 65 गेंदों में फर्स्ट क्लास करियर का 22वां अर्धशतक कंप्लीट किया था।

पडिक्कल ने की दो 50+ साझेदारियां

शेख रशीद ने 48 गेंदों में 27 रन जोड़े, जिसमें पांच चौके हैं। रशीद को शमी ने 34वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। उन्होंने पडिक्कल के संग तीसरे विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की। लंच ब्रेक तक साउथ जोन का स्कोर 30 ओवर में 115/2 था। साउथ जोन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर रिकी भुई 18 गेंदों में 1 रन ही बना सके। उन्हें मुकेश कुमार ने छठे ओवर में आउट किया। इसके बाद, एन जगदीसन ने पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साजेदारी की। जगदीसन ने 42 गेंदों में छह चौको के जरिए 32 रन बनाए। उन्हें शिखर मोहन ने 19वें ओवर में पवेलियन भेजा।

Duleep Trophy Final Score

साउथ जोन पहली पारी 242/6 (80 ओवर)

ईस्ट जोन पहली पारी 708/10 (163 ओवर)

ऐतिहासिक उपलब्धि से चूके ईशान

सोमवार को कप्तान ईशान किशन की बेहतरीन बैटिंग के दम पर ईस्ट जोन ने का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। ईशान ने 334 गेंदों में 270 रन बनाए। उन्होंने 30 चौकों और सात छक्के लगाए। उन्होंने इस पारी से भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने का दावा भी पेश किया। वह साल 2023 में भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ईशान दूसरे दिन ऐतिहासिक उपलब्धि से चूक गए। वह अगर 30 रन और बना लेते तो दलीप ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे प्लेयर बन जाते हैं। रमन लांबा ने 1987 और गगन खोडा ने 2001 में यह उपलब्धि हासिल की थी। ईशान 250 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हो गए थे। वह दोबारा बल्लेबाजी करने आए लेकिन 20 रन के बाद त्रिपुराना विजय का शिकार बन गए। त्रिपुराना ने ईशान और मुकेश कुमार (0) को एक ही ओवर में पवेलियन भेजकर ईस्ट जोन की पहली पारी को समेटा।

ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने ईशान

ईशान दलीप ट्रॉफी फाइनल में डबल सेंचुरी लगाने वाले केवल दूसरे कप्तान हैं। उनके अलावा यह कारनामा अंशुमान गायकवाड़ ने किया था। अंशुमान ने 1987 में वेस्ट जोन की ओर से नॉर्थ जोन के खिलाफ 216 रनों की पारी खेली थी। ईशान ने पहले दिन 122 गेंद में शतक पूरा किया जबकि दूसरे शतक के लिए उन्होंने 148 गेंद खेलीं। ईशान ने शिखर मोहन (85) के संग चौथे विकेट के लिए 94 जबकि कुमार कुशाग्र (101) के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की। उन्होंने अनुकूल रॉय (45) के साथ छठे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 44 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 77 रनों का योगदान दिया।

ईस्ट जोन की प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।

साउथ जोन की प्लेइंग XI: रिकी भुई, एन जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़संकट में डटे तिलक वर्मा, फाइनल में ईशान ब्रिगेड ने की साउथ जोन की हालत खस्ता