Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Duleep Trophy Final 2025 Central Zone tightens grip close to title for the first time in 11 years
दलीप ट्रॉफी फाइनल: सेंट्रल जोन ने कसा शिकंजा, 11 साल में पहली बार खिताब के करीब

दलीप ट्रॉफी फाइनल: सेंट्रल जोन ने कसा शिकंजा, 11 साल में पहली बार खिताब के करीब

संक्षेप:

दलीप ट्रॉफी के फाइनल पर सेंट्रल जोन ने अपना शिकंजा कस लिया है। उसकी जीत अब महज औपचारिकता रह गई है। पांचवें दिन उसे जीत के लिए सिर्फ 65 रन बनाने हैं। इससे पहले साउथ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 426 रन बनाए।

Sep 14, 2025 07:49 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

दलीप ट्रॉफी फाइनल पर सेंट्रल जोन ने अपना शिकंजा कस लिया है। साउथ जोन के अंकित शर्मा और आंद्रे सिद्धार्थ ने रक्षात्मक बल्लेबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया लेकिन सेंट्रल जोन 11 साल में पहली बार दलीप ट्रॉफी खिताब जीतने के करीब है। उसे पांचवें और आखिरी दिन जीत के लिये सिर्फ 65 रन की जरूरत है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अपने शनिवार के स्कोर दो विकेट पर 129 रन से आगे खेलते हुए दक्षिण ने पहले सत्र में 120 रन जोड़े लेकिन चार विकेट भी गंवाये। उसकी दूसरी पारी 426 रन पर खत्म हो गई। मध्य के लिये स्पिनर कुमार कार्तिकेय और सारांश जैन ने मिलकर सात विकेट चटकाये।

दक्षिण क्षेत्र के पास सिर्फ 64 रन की बढ़त है और पांचवें दिन मध्य क्षेत्र के लिये जीत बस औपचारिकता मात्र लग रही है ।

अंकित (168 गेंद में 99 रन) और सिद्धार्थ (190 गेंद में नाबाद 84) ने सातवें विकेट के लिये 192 रन जोड़े। एक समय दक्षिण का स्कोर छह विकेट पर 222 रन था और पारी की हार टालने के लिये 363 रन के लक्ष्य से टीम 141 रन पीछे थी ।

मध्य के लिये कार्तिकेय ने 110 रन देकर चार और जैन ने 130 रन देकर तीन विकेट लिये।

अंकित शतक से एक रन से चूक गए और कार्तिकेय की गेंद पर रजत पाटीदार को आसान कैच दे बैठे। अंकित के आउट होने के बाद दक्षिण के बाकी तीन विकेट आसानी से निकल गए।

साउथ जोन ने पहली पारी में सिर्फ 149 रन बनाए थे। जवाब में सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 511 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में साउथ जोन ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वह सेंट्रल जोन को बड़ा लक्ष्य देने में नाकाम रही। साउथ ने दूसरी पारी में 426 रन बनाए। इस तरह उसने सेंट्रल जोन को जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य दिया है, जिसके पास सोमवार का पूरे दिन का समय है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |