Duleep Trophy Final: ईशान किशन की ईस्ट जोन ने जीती दलीप ट्रॉफी, 14 साल का इंतजार हुआ खत्म

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Duleep Trophy Final: ईशान किशन के नेतृत्व वाली पूर्व क्षेत्र ने पहली पारी के आधार पर दक्षिण क्षेत्र को हराकर 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीती। खिताबी मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 

Duleep Trophy Final Live:
दलीप ट्रॉफी फाइनल लाइव

Duleep Trophy Final: पूर्व क्षेत्र ने लंबे समय के इंतजार के बाद दलीप ट्रॉफी जीती है। खिताबी मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि पूर्व क्षेत्र ने गुरुवार को पहली पारी के आधार पर दक्षिण क्षेत्र को हराकर 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी जीती। पूर्व क्षेत्र ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दक्षिण क्षेत्र की टीम तिलक वर्मा के 99 रनों की बदौलत पहली पारी में 336 रन ही बना सकी। जिसके बाद पूर्व क्षेत्र को 372 रनों की बढ़त मिली। हालांकि फॉलोऑन नहीं देते हुए ईशान की टीम ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 388 रन बनाकर घोषित की। मैच ड्रॉ घोषित हुआ लेकिन पूर्व क्षेत्र को पहली पारी के आधार पर विजेता घोषित किया गया। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

दलीप ट्रॉफी मैच के पांचवें दिन पूर्वी क्षेत्र ने कल के पांच विकेट पर 212 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में पूर्वी क्षेत्र का छठा विकेट कुमार कुशाग्र (46) रन के रूप में गिरा। उन्हें चामा मिलिंद ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अनुकूल रॉय ने कुनैन कुरैशी के साथ 150 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम के लिए बड़ी बढ़त कायम की। 99वें ओवर की चौथी गेंद पर अनुकूल रॉय का सातवां विकेट गिरा। अनुकूल रॉय ने 112 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाये।

इसके बाद मोहम्मद शमी बल्लेबाजी करने आये इसके थोड़ी देर बाद पूर्वी क्षेत्र ने सात विकेट पर 388 रन पर पारी घोषित कर दी। इसी के साथ मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। और दलीप ट्रॉफ़ी 2025-26 के नए विजेता के रूप में पूर्वी क्षेत्र मिल गया। यह तीसरी बार है जब पूर्वी ने दलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। भारतीय रेड बॉल डोमेस्टिक क्रिकेट का एक नियम है, अगर मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। इस नियम के आधार पर ईस्ट जोन ने मैच अपने नाम किया।

East Zone vs South Zone Final Cricket Score in Hindi

ईस्ट जोन स्कोर- 708 & 388/7

साउथ जोन- 336

कुरैशी का शतक

कुरैशी ने भी अब अपना शतक पूरा कर लिया है, मगर लंच के बाद भी ईस्ट जोन का खेलना जारी है। लीड 750 के करीब पहुंच गई है। ईशान किशन के जहन में क्या चल रहा है किसी को नहीं पता।

अनुकूल रॉय की फिफ्टी

अनुकूल रॉय ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ईस्ट जोन के 350 रन पूरे हो गए हैं। कुरैशी के शतक का इंतजार है। वह 87 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।

ईस्ट जोन की लीड 700 के करीब

दोनों पारियों में मिलाकर ईस्ट जोन ने 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। उनकी लीड 700 के के करीब है। मगर उन्होंने पारी घोषित नहीं की है। पांचवें दिन लंच का भी ऐलान हो गया है।

ईस्ट जोन 300 के पार

ईस्ट जोन का स्कोर दूसरी पारी में भी 300 के पार पहुंच गया है। कुरैशी 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उम्मीद है कि उनके शतक के बाद ईशान किशन पारी घोषित कर देंगे। कुरैशी भी लंच से पहले अपना शतक पूरा करना चाहेंगे।

650 के पार पहुंची लीड

ईस्ट जोन की लीड 650 के पार पहुंच गई है। अनुकूल रॉय 28 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं कुरैशी 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

कुरेशी की फिफ्टी

मोहम्मद कोनैन कुरेशी ने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। ईस्ट जोन की लीड इसी के साथ 637 रनों की हो गई है।

ईस्ट जोन के 250 रन पूरे

ईस्ट जोन का स्कोर दूसरी पारी में 250 के पार पहुंच गया है। कुरेशी 41 तो अनुकूल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। देखना होगा कि ईशान किशन कब पारी घोषित करते हैं। लीड अब 626 रनों की हो गई है।

कुशाग्र 46 रन पर आउट

ईस्ट जोन को 6ठा झटका कुमार कुशाग्र के रूप में लगा है। वह 46 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। ईस्ट जोन ने अभी भी पारी घोषित नहीं की है। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रॉय आए हैं।

ईस्ट जोन की लीड 600 के पार

कुशाग्र और कुरेशी की शानदार साझेदारी के दम पर ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर लीड 600 से अधिक रनों की हासिल कर ली है। ईस्ट जोन का स्कोर दूसरी पारी में 250 रन के करीब हैं।

ईस्ट जोन ने पारी नहीं की घोषित

चौथे दिन के अंत के बाद ऐसा लग रहा था कि ईशान किशन ओवरनाइट पारी घोषित कर देंगे और पांचवें दिन की शुरुआत में साउथ जोन की टीम बैटिंग करती हुई नजर आएगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। ईस्ट जोन की बल्लेबाजी अभी भी जारी है।

ईस्ट जोन की प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार।

साउथ जोन की प्लेइंग XI: रिकी भुई, एन जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ईशान किशन की ईस्ट जोन ने जीती दलीप ट्रॉफी, 14 साल का इंतजार हुआ खत्म