Duleep Trophy 2026 day 1: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट, सुदीप कुमार- शहबाज अहमद ने जड़ा शतक, स्कोर 350 पार, नॉर्थ बेहाल
दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत आज रविवार, 23 अगस्त हुई। पहला क्वार्टर फाइनल नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। दिन का खेल समाप्त होने तक वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन ने 355/6 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर आउट हुए। उनके दो साथियों ने शतक जड़ा।

दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत आज रविवार, 23 अगस्त से हुई। पहला क्वार्टर फाइनल नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। जबकि दूसरा क्वार्टर फाइनल वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच हो रहा है। पहला मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में जबकि पहला मैच सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दिन का खेल समाप्त होने तक ईशान किशन की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी की उप- कप्तानी वाली टीम ने 355/6 रन बना लिए हैं। पहले दिन इस मैच में 80 ओवर का खेल हुआ। क्वार्टर फाइनल दो में नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम तीसरे सत्र में 251 के स्कोर पर सिमट गई। जवाब में वेस्ट जोन ने 10 ओवर खेलकर 31/2 रन बना लिए हैं। कल दोनों मैचों का दूसरा दिन होगा। साढ़े 9 बजे से मुकाबला शुरू होगा।
इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दो टीमें साउथ जोन और सेंट्रल जोन जो पिछले साल की विजेता और उपविजेता थीं, सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। जबकि आज से दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहला क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भी नजर आ रहे हैं। वे ईस्ट जोन की उप कप्तानी कर रहे हैं। दूसरा क्वार्टर फाइनल उत्तर क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच खेला जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं। लाइव अपडेट और स्कोर के लिए नीचे पढ़िए।
East Zone vs North East Zone day 1 full Score:
EZONE 355/6 (day 1 stumps)
North Zone vs West Zone day 1 full Score:
NZONE 251
WZONE 31 /2 (day 1 stumps)
वैभव सूर्यवंशी आज अपना कमाल नहीं दिखा सके। वे जल्दी आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। बिश्वोरजीत कोंथौजम ने उन्हें पवेलियन भेजा। वैभव के बाद ईस्ट जोन के अभिमन्यु ईश्वरन भी आउट हो गए। नॉर्थ जोन का भी पहला विकेट गिरा। यश धुल पवेलियन लौटे। वैभव और अभिमन्यु के आउट होने के बाद कुमार कुशाग्र और सुदीप कुमार ने ईस्ट जोन की पारी को तो संभाला, लेकिन इधर नॉर्थ जोन का एक और विकेट गिर गया। यश धुल के बाद कामरान इकबाल 26 (46) आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी की ईस्ट जोन का स्कोर 100 के पार पहुंच गया, लेकिन उसने पांच विकेट खो दिए। कुमार कुशाग्र ने 55 रनों की पारी खेली। विराट सिंह ने दो रन बनाए। कप्तान ईशान किशन का बल्ला नहीं चला और उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ चार रन बनाए। उन्हें फेइरोइजम जोतिन ने आउट किया। उधर नॉर्थ जोन की टीम की स्थिति संभली हुई है। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद टीम ने 114/2 बना लिए। आयुष बडोनी ने 49 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, हालांकि, वे 51 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने। अब्दुल समद सिर्फ 6 रन बना सके और उन्हें भी तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा। फिलहाल, टीम के चार विकेट गिर चुके हैं। नॉर्थ जोन के कप्तान कन्हैया और आयुष डुसेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं। ईस्ट जोन के सुदीप कुमार शतक जड़ने के बाद 146 रन बनाकर आउट हुए। शहबाज अहमद ने भी शतकीय पारी खेली। अनुकूल रॉय 22 रन बनाकर शहबाज का साथ दे रहे हैं। दोनों बल्लेबाज नाबाद हैं और कल बल्लेबाजी करने आएंगे। नॉर्थ जोन की हालत वेस्ट जोन ने खराब कर दी है। पूरी टीम 251 रनों पर ऑलआउट हो गई है। तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है। तनुष ने 4, शार्दुल और मुकेश ने 1-1 और तुषार ने 4 विकेट चटकाए हैं। वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन का स्कोर 350 के पार पहुंच चुका है। 6 विकेट आउट हो गए हैं। वेस्ट जोन के दो बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 22 (21) और हार्विद देशाई 3 (17) आउट हो चुके हैं। मुशीर खान और सिवालिक शर्मा नाबाद हैं। कल ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने आएंगे।
क्वार्टर फाइनल वन की टीमें, प्लेइंग XI और स्क्वॉड
प्लेइंग XI
उत्तर पूर्व क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, आशीष थापा, अर्पित सुभाष भटेवरा (विकेटकीपर), कंगाबम प्रियोजीत सिंह, जोसेफ लालथनखुमा, फेइरोइजम जोतिन, आकाश चौधरी, इमलीवती लेमतुर, बिश्वोरजीत कोंथौजम, तेची नेरी
पूर्वी क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, अनुकूल रॉय, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिजीत के सरकार।
स्क्वॉड
उत्तर पूर्व क्षेत्र की टीम: कंगबम प्रियोजीत सिंह, रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष भटेवारा (विकेटकीपर), तेची नेरी, जोसेफ लालथनखुमा, इमलीवती लेम्तुर, रॉबिन लिंबू, आकाश चौधरी, बिश्वोरजीत कोंथौजाम, फेइरोइजाम जोतिन, आशीष थापा, लालरेम्पुइया, रोनाल्ड लोंगजाम, विनो झिमोमी।
पूर्वी क्षेत्र की टीम: वैभव सूर्यवंशी (उप- कप्तान) अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), सुभ्रांशु सेनापति, विराट सिंह, शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, डेनिश दास, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, सूरज सिंधु जयसवाल, शिखर मोहन।
क्वार्टर फाइनल 2 की टीमें, प्लेइंग XI और स्क्वॉड
प्लेइंग XI
उत्तर क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष बदोनी, आयुष डोसेजा, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार
पश्चिम क्षेत्र (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मुशीर खान, उर्विल पटेल, शिवालिक शर्मा, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे।
स्क्वॉड
पश्चिम क्षेत्र टीम स्क्वॉड: पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अतित शेठ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), मुशीर खान, शम्स मुलानी, सिद्धार्थ देसाई, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे, उर्विल पटेल, शिवालिक शर्मा, जयमीत पटेल
उत्तर क्षेत्र टीम स्क्वॉड: आयुष बडोनी, यश ढुल, सनत सांगवान, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर/कप्तान), निशांत सिंधु, अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, अर्जुन शर्मा, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, क़मरान इकबाल, युद्धवीर सिंह चरक, आयुष दोसेजा, निखिल कश्यप।



