दलीप ट्रॉफी 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट हो गए कन्फर्म, ये है अब आगे का शेड्यूल
Duleep Trophy 2026: बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी के दो क्वार्टर फाइनल मैचों का नतीजा निकल आया है। इसी के साथ इस बात की पुष्टि हो गई है कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में होंगी और शेड्यूल क्या है?

Duleep Trophy 2026: बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी 2026 के दो क्वार्टर फाइनल खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच का नतीजा 25 अगस्त को निकल आया था, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच का नतीजा चौथे दिन की शुरुआत में निकला। पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन ने नोर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, दूसरे क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन की टीम को नोर्थ जोन से 52 रनों से हार मिली। इस तरह ईस्ट जोन और नोर्थ जोन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां पहले से सेंट्रल जोन और साउथ जोन हैं। ऐसे में सेमीफाइनल्स भी फिक्स हो गए हैं कि कौन किससे भिड़ेगा।
दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ जोन और नोर्थ जोन भिड़ेंगे। दोनों सेमीफाइनल मैच बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रविवार 30 अगस्त से खेले जाएंगे।
Duleep Trophy 2026 Semifinals Schedule
30 अगस्त से पहला सेमीफाइनल- सेंट्रल जोन वर्सेस ईस्ट जोन - बेंगलुरु में सुबह 9:30 बजे से
30 अगस्त से दूसरा सेमीफाइनल- साउथ जोन वर्सेस नोर्थ जोन - बेंगलुरु में सुबह 9:30 बजे से
Duleep Trophy 2026 LIVE Score Updates
वेस्ट जोन टीम ने चौथे दिन 222/7 से आगे खेलना शुरू किया और दिन की शुरुआती घंटे में ही तीन विकेट खो दिए। आबिद मुश्ताक ने तनुष कोटियान को शून्य पर बोल्ड कर दिया, जबकि उन्होंने अगले ओवर में तुषार देशपांडे को भी चलता कर दिया। वहीं, निशांत सिंधू ने उर्विल पटेल को आउट कर वेस्ट जोन को 234 रन पर समेट दिया और मैच 52 रनों के अंतर से जीत लिया। आबिद ने 9 विकेट इस मैच में निकाले और वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल का लेखा-जोखा
पहले क्वार्टर फाइनल मैच की बात करें तो ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने 467 रन पहली पारी में बनाए थे। इसके जवाब में नोर्थ ईस्ट जोन टीम पहली पारी में 111 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद ईशान किशन ने फॉलोऑन भी नोर्थ ईस्ट जोन को दे दिया और नोर्थ ईस्ट जोन टीम दूसरी पारी में 146 रन पर ढेर हो गई। इस तरह ईस्ट जोन ने पारी और 210 रनों के अंतर से मैच जीता और सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल की बात करें तो नोर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्ट जोन की टीम 187 रन पर सिमट गई गई थी। इसके बाद दूसरी पारी में नोर्थ जोन ने 222 रन बनाए और इस तरह वेस्ट जोन को 287 रनों का लक्ष्य मिला। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 220 रन 7 विकेट खोकर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने बना लिए हैं। हाथ में 3 विकेट हैं और अभी 67 रन और बनाने हैं। अच्छी बात ये है कि उर्विल पटेल नाबाद लौटे हैं और शार्दुल ठाकुर को अभी बल्लेबाजी के लिए आना है। इन्हीं से उम्मीद वेस्ट जोन को होगी।



