Duleep Trophy 2026: मुशीर खान शतक से चूके, ऋतुराज भी आउट, मुश्किल में फंसी वेस्ट जोन की टीम
Duleep Trophy 2026: बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी के दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों का आज तीसरा दिन था। एक मैच का नतीजा निकल चुका है। नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों के अंतर से हार मिली है। वेस्ट जोन की टीम हार की कगार पर खड़ी हो गई है।

Duleep Trophy 2026: बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जा रहे हैं। ईस्ट जोन के सामने नॉर्थ ईस्ट जोन थी, जिसमें से ईस्ट जोन ने पारी और 210 रनों के अंतर से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में एंट्री की है, जबकि नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच मुकाबला जारी है। दलीप ट्रॉफी का आज यानी मंगलवार 25 अगस्त को तीसरा दिन था आज एक मैच का नतीजा निकल चुका है। नॉर्थ ईस्ट जोन को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा था। वैभव सूर्यवंशी की टीम अब सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है।
Duleep Trophy 2026 Day 3 LIVE Updates Full Scorecard
NZONE 251 & 222
WZONE 187 & 220/7
नॉर्थ ईस्ट जोन ने 7/0 (f/o) के बाद आगे खेलना शुरू किया। एक के बाद एक विकेट दूसरी पारी में भी उनके गिरते चले गए। पहली पारी में 111 रन बनाने वाली नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम दूसरी पारी में 146 रन ही फॉलोऑन खेलकर बना सकी और मुकाबला ईस्ट जोन के खिलाफ पारी और 210 रनों के अंतर से हार गई, क्योंकि 467 रन एक पारी में ईस्ट जोन ने बनाए थे, जिसका हिस्सा वैभव सूर्यवंशी भी हैं। अनुकूल रॉय ने दूसरी पारी में पंजा खोल दिया।
उधर, नॉर्थ जोन ने 107/4 से आगे खेलना शुरू किया और 5वां विकेट पहले ही घंटे में खो दिया। नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन के सामने 287 रनों का लक्ष्य रखा है। नॉर्थ जोन की दूसरी पारी 51 ओवर में 222 रनों पर सिमटी। वेस्ट जोन की ओर से शम्स मुलानी और तुषार कोटियन ने चार-चार जबकि मुशीर खान ने दो विकेट चटकाए।
287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं। पृथ्वी शॉ दूसरी पारी में भी नहीं चले और इस बार तो उन्होंने दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं किया। हार्विक देसाई ने पांच गेंदों में महज दो रन बनाए। वेस्ट जोन का स्कोर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 220/7 है। मुशीर खान 96 और ऋतुराज गायकवाड़ 66 रन बनाकर आउट हुए। वेस्ट जोन को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 67 रनों की दरकार है और उसके पास तीन विकेट शेष हैं। उर्विल पटेल क्रीज पर बने हुए हैं।
अब तक के दलीप ट्रॉफी के मैचों का लेखा-जोखा
ईस्ट जोन वर्सेस नॉर्थ ईस्ट जोन मैच में नॉर्थ ईस्ट की टीम के कप्तान रोंगसेन जोनाथन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन की टीम ने 467 रन बना दिए, जिसमें शाहबाज अहमद के 167 और सुदीप कुमार घरामी के 146 रन शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन फेल रहे थे। आकाश चौधरी और फेरोईजम जोटिन को 3-3 विकेट मिले थे। इसके बाद नोर्थ ईस्ट जोन बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 111 रन पर ढेर हो गई। इस तरह 350 से ज्यादा रनों की बढ़त होने के बाद ईस्ट जोन ने उन्हें फॉलोऑन दे दिया। फॉलोऑन खेलते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन सिर्फ 146 रन ही बना सकी और मुकाबला एक पारी और 210 रनों से हार गई।
उधर दूसरे मुकाबले की बात करें तो नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 251 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्ट जोन 187 रन पर सिमट गई। पहली पारी में बढ़त मिली जिसके बाद नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 222 रन बनाए। वेस्ट जोन के सामने कुल 287 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में वेस्ट जोन ने 220/7 बना लिए हैं, जीत के लिए 3 विकेट और 67 रन की दरकार है।
वहीं, नोर्थ जोन वर्सेस वेस्ट जोन मैच की बात करें तो नोर्थ जोन के कप्तान कन्हैया वाधवान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी और पहली पारी में 251 रन बनाए थे। अंशुल कंबोज और आयुष बदोनी ने अर्धशतक जड़े थे। वहीं, वेस्ट जोन ने पहली पारी में 187 रन ही बनाए और टीम पहली पारी के आधार पर 64 रनों से पिछड़ गई। इसके बाद नोर्थ जोन की टीम फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरी और 107 रन पर 4 विकेट दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बना लिए हैं। बढ़त 171 रनों की है।



