टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ड्रामा; क्विंटन डी कॉक ने लगाई ICC को लताड़, जानें किस बात पर भड़के
क्विंटन डी कॉक ने आईसीसी को लताड़ लगाई है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें टूर्नामेंट से पहले बाहर होने के बावजूद अभी तक भारत में फंसी है, जबकि 5 मार्च को टूर्नामेंट से बाहर होने वाली इंग्लैंड की टीम घर के लिए उड़ान भर चुकी है।

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होकर भी कई टीमों को भारत में रुकना पड़ रहा है। ऐसा पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण हवाई यात्रा में बाधा आ रही है। वेस्टइंडीज की टीम 1 मार्च को भारत से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, वह अभी भी भारत में फंसी हुई है। उनके खिलाड़ी लगातार सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका, जो 4 मार्च को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई थी, वह भी अभी भारत में ही है। हालांकि 5 मैच को भारत से हारकर टूर्नामेंट से बहार होने वाली इंग्लैंड की टीम घर के लिए उड़ान भर चुकी है, जिसके चलते साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपनी नराजगी जाहिर की है।
क्विंटन डी कॉक ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर जमकर निशाना साधा, क्योंकि इंग्लैंड शनिवार को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों से पहले भारत से घर लौटने वाला है। डी कॉक ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह "मज़ेदार" है कि इंग्लैंड उनसे पहले निकल रहा है, जबकि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका अभी भी कोलकाता में फंसे हुए हैं।
क्विंटन डी कॉक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मजेदार आईसीसी, हमने कुछ नहीं सुना! इस बीच, इंग्लैंड किसी तरह हमसे पहले निकल रहा है? वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका तो अंधेरे में हैं! अजीब बात है कि अलग-अलग टीमों का दूसरों से ज्यादा असर होता है।"
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस मुद्दे पर अपनी नराजगी जाहिर की है। उन्होंने X पर लिखा, “तो इंग्लैंड गुरुवार को बाहर हो गया, आज चार्टर होम ले लो.. वेस्टइंडीज पिछले रविवार को बाहर हो गया और अभी भी कोलकाता में है.. SA उसी स्थिति में है.. यहीं पर पावर पूरी तरह से गलत है.. इस स्थिति में सभी टीमों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए.. सिर्फ इसलिए कि आप ICC टेबल पर ज्यादा शक्तिशाली हैं, इसे नहीं गिना जाना चाहिए..”
इंग्लैंड की टीम के शनिवार शाम को मुंबई से लंदन के लिए निकलने की उम्मीद है, जबकि साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज कोलकाता से एक साथ उड़ान भरेंगे, और एंटीगुआ जाने से पहले शायद जोहान्सबर्ग में रुकेंगे। साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज अभी भी इस बात की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं कि वे ठीक कब निकलेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि यह रविवार को होगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


