DPL 2026: एक टीम प्लेऑफ्स में, एक टीम बाहर और ईस्ट दिल्ली राइडर्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

DPL 2026 Points Table: दिल्ली प्रीमियर लीग के प्लेऑफ्स में एक टीम ने शान से एंट्री कर ली है, जबकि एक टीम एलिमिनेट हो चुकी है। वहीं, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, लेकिन अभी भी 3 मैच उन्हें जीतने हैं। 

Central Delhi Kings DPL
सेंट्रल दिल्ली किंग्स

DPL 2026 Points Table: रविवार 16 अगस्त को एक टीम ने दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर लिया था, जबकि सोमवार 17 अगस्त को एक टीम एलिमिनेट हो गई। वहीं, ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। हालांकि, प्लेऑफ्स के करीब पहुंचने या फिर क्वालीफाई करने के लिए उन्हें बाकी बचे 3 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी, जो बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम है, क्योंकि टीम 7 में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स पहली ऐसी टीम बन गई है, जिन्होंने इस सीजन प्लेऑफ्स में जगह बनाई है, जबकि न्यू दिल्ली टाइगर्स टीम एलिमिनेट हो गई है।

सोमवार 17 अगस्त को डीपीएल 2026 के 30वें मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 36 रनों से हरा दिया। इसी के साथ न्यू दिल्ली टाइगर्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो गए, क्योंकि अब टीम ज्यादा से ज्यादा 8 पॉइंट्स हासिल कर पाएगी, जबकि 4 टीमों के पहले से ही 9 या इससे ज्यादा अंक हो गए हैं। ऐसे में न्यू दिल्ली के लिए टॉप 4 में क्वालीफाई करना नामुमकिन है, लेकिन ईस्ट दिल्ली राइडर्स मैथमैटिकली अभी भी प्लेऑफ्स की रेस में है, क्योंकि ईडीआर के 9 अंक हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे, जबकि नेट रन रेट का भी ध्या रखना होगा।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स पहुंच गई DPL के प्लेऑफ्स में

इस समय सेंट्रल दिल्ली किंग्स 8 मैचों में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ डीपीएल 2026 की अंकतालिका में शीर्ष पर है और टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई भी कर चुकी है। दूसरे पायदान आउटर दिल्ली वॉरियर्स है, जो 8 में से 5 मैच जीत चुकी है। एक मुकाबला उनका बारिश में धुल गया था। ऐसे में उनके खाते में 11 अंक हैं और इस टीम का भी प्लेऑफ्स में पहुंचना लगभग तय लग रहा है। तीसरे और चौथे पायदान पर क्रमशः पुरानी दिल्ली 6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज टीम है, जो 9-9 अंक हासिल कर चुकी है। हालांकि, बेहतर नेट रन रेट की वजह से पुरानी दिल्ली तीसरे और साउथ दिल्ली चौथे पायदान पर इस समय विराजमान हैं।

दिल्ली प्रीमिय लीग की पॉइंट्स टेबल में नोर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स पांचवें स्थान पर है, जो 7 में से 3 मैच जीत चुकी है और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है। इस तरह उनके खाते में 7 अंक हैं। इतने ही अंक वेस्ट दिल्ली लायंस के भी हैं, जो 8 मैच खेल चुकी है और इस समय छठे स्थान पर विराजमान है। वहीं, ईस्ट दिल्ली राइडर्स टीम 7 में से एक मैच जीती है और एक मैच उनका बेनतीजा रहा है, जबकि 5 मैच टीम हार चुकी है। बावजूद इसके प्लेऑफ्स की रेस में है। 3 ही पॉइंट्स उनके खाते में हैं। वहीं, सबसे आखिरी पायदान पर न्यू दिल्ली टाइगर्स टीम है, जो 8 में से एक ही मैच जीत पाई है और खाते में सिर्फ 2 अंक हैं। ये टीम प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

DPL 2026 Points Table

क्रमटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q)87101.62514
2आउटर दिल्ली वॉरियर्स85210.33711
3पुरानी दिल्ली 684310.4739
4साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज84310.3529
5नोर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स7331-0.1817
6वेस्ट दिल्ली लायंस8341-0.5327
7ईस्ट दिल्ली राइडर्स7151-1.2833
8न्यू दिल्ली टाइगर्स8170-0.6872


Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़DPL: एक टीम बाहर, एक टीम अंदर और ईस्ट दिल्ली राइडर्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा