DPL 2026 Points Table: सेंट्रल दिल्ली किंग्स है पॉइंट टेबल की सरदार, इन 3 टीमों में चल रही है तगड़ी टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

DPL 2026 Points Table: अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के आधे मैच खत्म हो चुके हैं। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ही एकमात्र टीम है, जिसने 10 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं।

Delhi Premier League
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और रोहन जेटली उद्घाटन समारोह में

DPL 2026 Points Table: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल टी20 के तीसरे सीजन के आधे मैच खत्म हो चुके हैं। सोमवार 10 अगस्त तक 21 लीग मैच खेले जा चुके हैं, जबकि कुल 44 मैच प्लेऑफ्स के मुकाबलों सहित खेले जाने हैं। अभी तक सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जो सबसे अलग नजर आई है और वह है सेंट्रल दिल्ली किंग्स, जिसने पहले 6 में से 5 मैच जीते हैं और टीम टॉप पर विराजमान है। आपको बता दें, आईपीएल की तरह इस लीग में भी प्लेऑफ्स के मैच होंगे। ऐसे में सिर्फ चार टीमों को आगे जाने का मौका मिलेगा और उनमें भी टॉप 2 टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। ऐसे में लड़ाई पहले और दूसरे स्थान के लिए बहुत ज्यादा होगी।

दिल्ली प्रीमियर लीग की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो सेंट्रल दिल्ली किंग्स ही एकमात्र टीम है, जिसने 10 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। लगभग हर एक टीम ने कम से कम 5-5 मैच खेल लिए हैं। दिलचस्प बात ये है कि दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर विराजमान टीमों के खाते में 7-7 पॉइंट्स हैं। सभी का एक-एक मैच बारिश में धुला है। वहीं, पुरानी दिल्ली 6 और आउट दिल्ली वॉरियर्स ने 6-6 मुकाबले खेले हैं, जबकि वेस्ट दिल्ली लायंस ने 5 ही मैच अब तक खेले हैं। पुरानी दिल्ली नेट रन रेट की वजह से दूसरे, वेस्ट दिल्ली तीसरे और आउट दिल्ली चौथे पायदान पर विराजमान है।

डीपीएल की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर नोर्थ दिल्ली सुपरस्ट्राइकर टीम है, जिसने 4 में से दो मैच जीते हैं और खाते में 5 पॉइंट्स हैं, क्योंकि एक मैच गंवाया है और एक मैच बारिश में धुल गया था। छठे पायदान पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज टीम है, जिसने 5 में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है। 3 मैच एसडीएस टीम हार चुकी है और एक मैच बारिश में धुला था। इस तरह 3 पॉइंट्स साउथ दिल्ली टीम के खाते में हैं। न्यू दिल्ली टाइगर्स टीम ने अभी तक 5 में से सिर्फ एक ही मैच जीता है और 4 मैच गंवाए हैं। खाते में न्यू दिल्ली सिर्फ दो पॉइंट हैं। सबसे आखिरी पायदान पर ईस्ट दिल्ली राइडर्स है, जो एक भी मैच अभी तक नहीं जीत पाई है। 5 में से टीम चार मैच हार चुकी है और एक मैच उनका बारिश में धुल गया था। खाता उनका जरूर खुला है, लेकिन जीत अभी तक नसीब नहीं हुई है।

DPL 2026 Points Table

क्रमटीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
1सेंट्रल दिल्ली किंग्स65100.33510
2पुरानी दिल्ली 663210.7877
3वेस्ट दिल्ली लायंस53110.6937
4आउट दिल्ली वॉरियर्स63210.0797
5नोर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स42110.6065
6साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज5131-0.6513
7न्यू दिल्ली टाइगर्स5140-0.0852
8ईस्ट दिल्ली राइडर्स5041-2.11
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़DPL: सेंट्रल दिल्ली है पॉइंट्स टेबल की किंग, इन 3 टीमों में जारी है तगड़ी टक्कर