सूर्यकुमार यादव के लिए खुले हुए हैं T20 टीम के दरवाजे, मगर ये है BCCI की शर्त; जिस पर खरा उतरना होगा
BCCI के एक सूत्र ने कहा कि सूर्यकुमार यादव अभी भी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं, बशर्ते वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाएं। फॉर्म की वजह से ही टी20 विश्व कप विजेता कप्तान को बाहर किया गया है।

T20 World Cup 2026 जिस कप्तान के नेतृत्व में टीम इंडिया ने जीता था, उसे अगले ही टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी। कप्तानी छीनी गई, ये अलग बात रही, मगर उसे टीम से ही ड्रॉप कर दिया गया। ये कोई और नहीं, बल्कि सूर्यकुमार यादव थे। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप जीती, लेकिन अगला टी20 मैच जब टीम इंडिया तीन महीने बाद खेलने उतरी तो उस टीम का हिस्सा भी सूर्या नहीं थे। श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम इंडिया पहले सात मैचों में से एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई। अब सभी को सूर्या याद आ रहे हैं।
इस बीच ये बात भी सामने आ गई है कि सूर्यकुमार यादव अभी टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके लिए दरवाजे हमेशा के लिए बंद नहीं हुए हैं। सूर्यकुमार यादव उन बिरले कप्तानों में शामिल हैं, जो एक फॉर्मेट खेलते हुए अपनी टीम को आईसीसी ट्रॉफी जिताने में सफल हुए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के एक सूत्र ने भी यह बता दिया है कि सूर्या अभी भी वापसी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी फॉर्म दिखानी होगी। वे आईपीएल 2026 में भी अच्छी लय में नहीं दिखे थे।
सूर्या के लिए दरवाजे खुले हैं- बीसीसीआई सूत्र
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हारी और फिर इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज 4-0 से हारी। एक मैच बारिश में धुला था। एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई के सूत्र ने कहा है, "सूर्यकुमार यादव के लिए अभी भी दरवाजे खुले हैं। वह अभी टीम में नहीं हैं, लेकिन अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं तो वह वापसी के लिए तैयार हैं।" टीम इंडिया कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप की विजेता बनी और लंबे समय से नंबर वन आईसीसी रैंकिंग में थी, लेकिन अब टीम इंडिया नंबर वन नहीं रही।
जिम्बाब्वे से खेलनी है भारत को अगली सीरीज
टीम इंडिया को अब टी20 सीरीज जिम्बाब्वे में खेलनी है, लेकिन उस सीरीज का ज्यादा महत्व नहीं है, क्योंकि जिम्बाब्वे की टीम उतनी अच्छी नहीं है। हालांकि, जिस तरह का खेल आयरलैंड और इंग्लैंड में टीम इंडिया ने दिखाया है, उसे देखकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। आयरलैंड से जब हम लगातार दो मैच हार सकते हैं तो जिम्बाब्वे से भी हार ही सकते हैं। उस दौरे के लिए ओपनर के तौर पर सिलेक्टर्स ने अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी को चुना है, जबकि संजू सैमसन उस टीम का हिस्सा ही नहीं है।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट



