रोहित-कोहली को अब वर्ल्ड कप 2027 से मत रोको! इंग्लैंड में धमाल मचाकर ठोकी दावेदारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

India vs England: दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदारी ठोकी है। 50 ओवर फॉर्मेट का वर्ल्ड कप अगले साल खेला जाना है।

Rohit Sharma and Virat Kohli
रोहित शर्मा और विराट कोहली

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा और सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, अभी कंफर्म नहीं है। हालांकि, दोनों का इरादा आगामी वर्ल्ड कप में उतरने का है, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित और विराट भारतीय टीम के लिए वनडे में एक्टिव हैं। भारत जब भी वनडे सीरीज खेलता है तो टीम के साथ-साथ दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहता है। इंग्लैंड में भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन 39 वर्षीय रोहित और 37 वर्षीय विराट ने वर्ल्ड कप की मजबूत दावेदारी ठोकी है।

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में किया कमाल

रोहित इंग्लैंड में शुरुआती दो मैचों में धमाल नहीं मचा पाए थे, जिससे उनपर साल उठने लगे। रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें तक लगने लगी थीं लेकिन उन्होंने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे में शतक जड़कर आलोचकों को मुंह बंद कर दिया। उन्होंने 110 गेंदों में 138 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 17 चौके और पांच छक्के निकले। रोहित लॉर्डस में वनडे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। वह वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय भी बन गए हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ 147 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को टेंशन में डाल दिया था। उन्होंने सीरीज में 58.33 के औसत से 175 रन बटोरे। वह गिल (188) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय रहे। 'हिटमैन' ने साबित कर दिया कि उनमें काफी क्रिकेट बचा है।

विराट कोहली ने इंग्लैंड में इतने रन बनाए

रोहित ने लॉर्ड्स वनडे के बाद कहा, ''देखिए, मेरा काम बल्लेबाजी करना, खेलना और अपने देश व टीम का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के समय से ही मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब मैंने डेब्यू किया था, तब भी शोर-शराबा था। और जब तक मैं यहां रहूंगा, यह शोर-शराबा होता रहेगा। इसलिए इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं। टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं।'' वहीं, कोहली ने इंग्लैंड सीरीज में 48.00 के औसत से 144 रन जुटाए। वह इंग्लैंड में पहले वनडे में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद, कोहली ने कार्डिफ में 66 गेंदों में 65 और लॉर्ड्स में 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। कोहली ने करियर में पहली बार लॉर्डस में पचास प्लस स्कोर बनाया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रोहित-कोहली को वर्ल्ड कप से मत रोको! इंग्लैंड में धमाल मचाकर ठोकी दावेदारी