वर्ल्ड कप फाइनल था भाई इसलिए नहीं खिलाएंगे.., वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू ना होने पर SM में छाई निराशा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वर्ल्ड कप फाइनल था इसलिए वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाया, आज मैं तो मैच नहीं देखूंगा, आज के मैच का बायकाट करूंगा, सेमीफाइनल जैसा बड़ा मैच था इसलिए नहीं खेला, इस तरह की तमाम प्रतिक्रियाएं वैभव के ना खेलने पर सामने आ रही हैं और सोशल मीडिया में निराशा साफ झलक रही है।

Vaibhav Sooryavanshi not make his debut

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20I मैच में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू ना होने के बाद फैंस में निराशा का माहौल है। सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के फैंस और क्रिकेट प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिनमें उनकी निराशा साफ झलक रही है। वैभव सूर्यवंशी के ना खेलने की खबर मिलते ही इंस्टाग्राम, एक्स आदि तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशंसकों की निराशा साफ देखी जा रही है। कुछ प्रशसकों ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा कौन सा बड़ा मैच था या विश्व कप का मैच था जो वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाया गया, आयरलैंड जैसी छोटी टीम के खिलाफ ही तो मुकाबला था। अन्य यूजर्स ने वैभव सूर्यवंशी के ना खेलने पर मैच ना देखने की ही घोषणा कर डाली। उन्होंने कहा कि मैं आज का मैच नहीं देखूंगा क्योंकि सूर्यवंशी के बिना सबकुछ सूना लगेगा।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

जैसे ही वैभव के ना खेलने की खबर आई, लाइव हिंदुस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोल डाला जिसमें लिखा, सूर्यवंशी का डेब्यू टला, टीम में नहीं मिली जगह, इस पर क्या कहेंगे आप? इस पोल वाली पोस्ट पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए यूजर्स ने अपनी राय दी। एक यूजर ने लिखा "हम मैच ही नहीं देखेंगे आज", दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "उभरते हुए सितारे का मनोबल तोड़ना शुरू हो गया है।" एक यूजर ने मैनेजमेंट पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि “क्या यह मैच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल था। इतना बड़ा मैच तो था ही नहीं कि सूर्यवंशी को खिलाया ना जा सके।” कई यूजर्स ने अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि “सूर्यवंशी में अभिषेक से ज्यादा पोटेंशियल है और उनकी फॉर्म को देखते हुए मौका दिया जाना चाहिए था।”

मैच का बायकॉट करने की भी बात

सोशल मीडिया में वैभव को ना खिलाने को लेकर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने मैच का बायकॉट करने की ही बात कह दी है। कुछ ने तंज भरे शब्दों में लिखा “वर्ल्ड कप फाइनल है भाई इसलिए सूर्यवंशी को नहीं खिलाएंगे।” इसी तरह की तमाम प्रतिक्रियाओं से पूरा सोशल मीडया भरा पड़ा है। बता दें कि शुक्रवार, 26 जून को खेले जा रहे मुकाबले में टॉस के वक्त श्रेयस अय्यर ने साफ शब्दों के कहा कि वैभव को इंतजार करना होगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन उन्हें खिलाने का निर्णय हम नहीं ले पाए हैं। हमारे पास पहले से ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी खेल रहे हैं। हम उनका समर्थन करते हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़WC फाइनल था इसलिए नहीं खिलाएंगे, वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू ना होने से फैंस नाराज