मोहम्मद शमी को 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं? दिनेश कार्तिक बोले- भले ही अच्छी बॉलिंग की मगर...

लाइव हिन्दुस्तान
share

Dinesh Karthik on Mohammed Shami: मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर  चल रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने तेज गेंदबाज शमी को लेकर अपनी बेबाक राय इजहार किया है।

Dinesh Karthik on Mohammed Shami
मोहम्मद शमी और दिनेश कार्तिक (फाइल फोटो)

भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वेस्टइंडीज ने भारतीय बॉलिंग अटैक की दूसरे और तीसरे वनडे में धज्जियां उड़ा दीं। भारतीय गेंदबाजों ने गुवाहाटी में 405 रन लुटाए जबकि न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज ने 352 रनों का ऐतिहासिक टारगेज चेज किया। स्पिनर कुलदीप यादव को छोड़कर किसी भी बॉलर ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में भारतीय पेस अटैक की कलई खुल गई। गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी और अंशुल कंबोज को सीरीज में आजमाया गया मगर कोई भी प्रभावित नहीं कर पाया। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत की गेंदबाजी चिंता का विषय बन गई है। ऐसे में भारतीय टीम से बाहर चल रहे पेसर मोहम्मद शमी की वापसी की मांग उठ रही है।

शमी को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं?

शमी ने भारत के लिए पिछला इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था। उन्हें तब से घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए अच्छे प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय टीम मैनेजमेंट द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शमी को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्हें नहीं लगता कि 36 वर्षीय शमी को वापस टीम में बुलाना मैनेजमेंट का सही फैसला होगा। वह नहीं चाहते कि शमी को वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुना जाए। कार्तिक ने क्रिकबज के लेटेस्ट वीडियो 'हॉट टेक्स' में कहा, ''नहीं। मुझे लगता है कि दूसरे पेसर भी हैं। टीम इंडिया उनसे आगे बढ़ चुकी है, इसलिए वापस जाने का कोई मतलब नहीं है। मैं वापस उस दिशा में नहीं देखूंगा, भले ही उन्होंने बहुत अच्छी बॉलिंग की हो।'' शमी ने भारत के लिए 108 वनडे, 64 टेस्ट और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 206, 229 और 27 विकेट चटकाए।

'नजरें हमेशा अगले लेवल पर होनी चाहिए'

अपने करियर के आखिरी पड़ाव में शमी ने पिछले महीने अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेला। वह दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की ओर से खेले, जिसमें फाइनल में साउथ जोन को हराया। शमी ने भारत के लिए लंबे समय से कोई मैच नहीं खेला, उनके अंदर प्रेरणा की कोई कमी नहीं आई है। उनकी नजरें अब भी करियर में 'अगले लेवल' को हासिल करने पर लगी हैं। शमी ने दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद कहा था, ''अगर आप प्रेरणा के कारण तलाशें, तो प्रेरित रहने के बहुत सारे कारण हैं। इस स्तर पर अगर आप खुद से प्रेरित नहीं होते हैं, तो आपका नजरिया ही गलत है। आप अपने करियर के किसी भी पड़ाव पर खेल रहे हों, आपकी नजरें हमेशा अगले लेवल पर होनी चाहिए।'' शमी ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़शमी को 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं? कार्तिक बोले- अच्छी बॉलिंग की मगर...