IND vs SL टेस्ट में दिनेश चांदीमल बुरी तरह जख्मी, अस्पताल ले जाना पड़ा; रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dinesh Chandimal IND vs SL: श्रीलंका के अनुभवी क्रिकेटर दिनेश चांदीमल गॉल टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। चांदीमल के गर्दन और कंधे में चोटिल लगी।

Dinesh Chandimal
दिनेश चांदीमल

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच के चौथे दिन श्रीलंका के दिनेश चांदीमल बुरी तरह जख्म हो गए। 36 वर्षीय चांदीमल के फील्डिंग करते समय चोट लगी। उन्होंने पहले सेशन में बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाई थी, जिसके बाद कंधे और गर्दन में चोट लग गई। मैदान पर श्रीलंका टीम के फिजियो और डॉक्टर आए और जांच की। हालांकि, चांदीमल को तकलीफ ज्यादा थी तो जांच के बाद वह मैदान से चले गए। उन्हें फिर स्कैन के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। स्कैन में अंदरूनी चोट नहीं आई। हालांकि, चांदीमल गॉल टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पसिंदु सूरियाबंदारा 'कन्कशन रिप्लेसमेंट' के तौर पर आए हैं।

श्रीलंका बोर्ड ने जारी किया बयान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बयान में कहा, ''दिनेश चांदीमल की जगह 'कन्कशन रिप्लेसमेंट' के तौर पर पसिंदु सूरियाबंदारा आए हैं। चांदीमल को चौथे दिन के पहले सेशन में फील्डिंग करते समय चोट लगी। उनका कंधा और सिर जमीन पर जोर से लगा। उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए ले जाया गया, जिसमें अंदरूनी चोट नहीं आई। इसके बाद डॉक्टर और टीम फिजियोथेरेपिस्ट ने चांदीमल की कनकशन के लिए जांच की और उन्हें मैच से बाहर कर दिया। मैच रेफरी ने कनकशन रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी है।'' यह चांदीमल का श्रीलंका के लिए 93वां टेस्ट था। वह 6500 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें 16 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। चांदीमल ने श्रीलंका की ओर से दिसंबर 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था।

चौथे दिन पहले सेशन कैसा रहा?

चौथे दिन के पहले सेशन में भारत ने दूसरी पारी में 29 ओवर में 116 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए। असिथा फर्नांडो ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा दिया था। उनका खाता नहीं खुला। केएल राहुल ने 47 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के हैं। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 65 रनों की साझेदारी की। कप्तान शुभमन गिल फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 20 गेंदों में महज 8 रन जुटाए। पडिक्कल फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 75 गेंदों में छह चौकों के जरिए 44 रन बनाए। उन्हें केशर नुवांथा ने 28वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन जुटाए थे। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी, जिसमें ऋषभ पंत के बल्ले से 66 रन निकले। भारत ने 372 रनों का लक्ष्य खा है।

चांदीमल का गॉल में नहीं चला बल्ला

भारत ने पहली पारी में 178 रनों की बढ़त ली थी। भारत ने 462 का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका की पहली पारी को 284 रनों पर ढेर किया। सोनल दिनुशा (110) ने शतक लगाया जबकि निरोशन डिकवेल ने 80 रन जुटाए। श्रीलंका ने 90 रन पर पांच विकेट गंवाए थे लेकिन दिनुशा और डिकवेला ने छठे विकेट के लिए 146 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अनुभवी बल्लेबाज चांदीमल (4) समेत श्रीलंका के छह प्लेर 15 का आंकड़ा नहीं छू सके थे।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़गॉल टेस्ट में ये खिलाड़ी बुरी तरह जख्मी, मैच के दौरान ले जाना पड़ा अस्पताल