पाकिस्तान में फंसे श्रीलंकाई खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा किसी का साथ, अब पूर्व कप्तान ने दे दिया ये बयान

पाकिस्तान में फंसे श्रीलंकाई खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा किसी का साथ, अब पूर्व कप्तान ने दे दिया ये बयान

संक्षेप:

दिमुथ करुणारत्ने ने लिखा कि मुझे मौजूदा हालात के बारे में ठीक से पता नहीं है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि दौरा जारी रहना चाहिए। पाकिस्तान ने हमेशा सबका अच्छा ख्याल रखा है। फिर भी, खिलाड़ियों की सुरक्षा और आराम को सबसे पहले रखा जाना चाहिए, और दोनों बोर्ड को उनकी बात सुननी चाहिए।

Nov 14, 2025 06:59 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान जाकर फंस गई है, ना तो उन्हें अपने बोर्ड से और ना ही किसी और से सपोर्ट मिल रहा है। दरअसल, मंगलवार 11 नवंबर को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट के बाद कई खिलाड़ियों ने घर लौटने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसमें 12 लोग मारे गए वहीं 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। इस घटना के बावजूद श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को वहां सीरीज जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं बोर्ड ने धमकी भी दी कि अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ उनके निर्देशों का पालन नहीं करता और वापस घर लौटता है तो उनके खिलाफ एक औपचारिक समीक्षा की जाएगी और एक उचित निर्णय लिया जाएगा। श्रीलंकाई खिलाड़ियों को ऐसे में उम्मीद थी कि पूर्व खिलाड़ी उनके सपोर्ट में उतरेंगे, मगर पूर्व टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने भी दौरा जारी रखने को कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
गायकवाड़ के शतकीय तूफान में उड़ा साउथ अफ्रीका, IND A ने आखिरी ओवर में जीता मैच

दिमुथ करुणारत्ने ने X पर लिखा, “जब मैंने पाकिस्तान का दौरा किया था, तो हमें सेना की तरफ से बेहतरीन सुरक्षा मिली थी। मुझे मौजूदा हालात के बारे में ठीक से पता नहीं है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि दौरा जारी रहना चाहिए। पाकिस्तान ने हमेशा सबका अच्छा ख्याल रखा है। फिर भी, खिलाड़ियों की सुरक्षा और आराम को सबसे पहले रखा जाना चाहिए, और दोनों बोर्ड को उनकी बात सुननी चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
IND vs SA टेस्ट सीरीज का आगाज आज से, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच?

बता दें, इस ब्लास्ट की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के शेड्यूल में भी बदलाव किए हैं। दूसरा वनडे अब 13 की जगह 14 नवंबर को तो तीसरा वनडे 15 की जगह 16 नवंबर को खेला जाएगा। यह दोनों मैच रावलपिंडी स्टेडियम में होने हैं। पहला वनडे में श्रीलंका को 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |