Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Dilip Doshi passes away at 77 due to cardiac arrest in London Former India Spinner played 33 Tests and 15 ODIs
नहीं रहे दिलीप दोशी, पूर्व भारतीय स्पिनर को आया कार्डियक अरेस्ट; 4 साल में किए 100 से ज्यादा शिकार

नहीं रहे दिलीप दोशी, पूर्व भारतीय स्पिनर को आया कार्डियक अरेस्ट; 4 साल में किए 100 से ज्यादा शिकार

संक्षेप:

Dilip Doshi Passes Away: भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का निधन हो गया है। उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह दिल से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। दोशी चार साल तक इंरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे।

Jun 24, 2025 12:27 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोशी नहीं रहे। उनका सोमवार (23 जून) को 77 साल की उम्र में लंदन में निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। वह सिर्फ चार साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने 1979 से लेकर 1983 तक भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल 126 विकेट चटकाए। दोशी ने टेस्ट में 114 और वनडे में 22 शिकार किए। उन्होंने 32 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। दोशी उन नौ भारतीय खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में फाइफर हासिल किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, दोशी का निधन दिल से संबंधी समस्याओं के कारण हुआ। वह लंदन में कई दशकों से रह रहे थे। दोशी ने 1980 के दशक मेंअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से चुपचाप विदाई ले ली थी क्योंकि वे उस समय भारतीय क्रिकेट के संचालन के तरीके से सहमत नहीं थे। गुजरात के राजकोट में जन्मे दोशी ने सौराष्ट्र और बंगाल के अलावा इंग्लैंड में वार्विकशायर और नॉटिंघमशायर के लिए भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। उन्होंने 238 प्रथम श्रेणी मैचों में 898 विकेट हासिल किए। उन्होंने 59 लिस्ट ए मुकाबलों में 75 विकेट अपने नाम किए।

परिवार में दोशी अपने पीछे पत्नी कालिंदी, बेटे नयन और बेटी विशाखा को छोड़ गए हैं। नयन सरे और सौराष्ट्र के लिए खेल चुके हैं। दोशी के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोशी के निधन पर शोक जताया। वहीं, बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद दर्दनाक और व्यक्तिगत क्षति है। दिलीप न केवल महान क्रिकेटरों में से एक थे बल्कि उन बेहतरीन इंसानों में से एक थे, जिन्हें मैंने जानता था। उनका नेक दिल, ईमानदारी और खेल के प्रति अमूल्य समर्पण ने उन्हें वाकई खास बनाया।"

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |