Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़dil par walid ki maut ka sdma liye tum Dharmendra emotional post for Mohammed Siraj Went Viral after his death
दिल पर ये सदमा लिए तुम...धर्मेंद्र के निधन के बाद सिराज के लिए लिखी पोस्ट हो रही वायरल

दिल पर ये सदमा लिए तुम...धर्मेंद्र के निधन के बाद सिराज के लिए लिखी पोस्ट हो रही वायरल

संक्षेप:

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है, जो उन्होंने मोहम्मद सिराज के लिए लिखी थी।

Nov 24, 2025 06:27 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र नहीं रहे। दिग्गज अभिनेता का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को मुंबई स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने 'सत्यकाम' और 'शोले' समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है, जो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से जुड़ी है। उनकी यह पोस्ट फैंस को एक्टर की इंडियन क्रिकेट के साथ गहरी हमदर्दी की याद दिला रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धर्मेंद्र ने जनवरी 2021 में सिराज के लिए इमोशनल पोस्ट लिखी थी। तब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। सिराज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीन मैचों में 13 विकेट लेकर भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सिराज के पिता मोहम्मद गौस ने नवंबर 2020 में दुनिया को अलविदा कहा था।

उस वक्त गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर था। वह भारतीय टीम के साथ अनिवार्य कोविड-19 क्वारंटाइन में थे। घर लौटने का ऑप्शन दिए जाने के बावजूद सिराज भारत नहीं लौटे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रहकर अपने पिता का सपना पूरा करने का फैसला किया। सिराज के पिता अपने बेटे को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते थे।

ये भी पढ़ें:एक युग का अंत…एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए PM मोदी, एक्स पर क्या लिखा?

भारत के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाज की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''भारत के बहादुर बेटे सिराज लव यू। नाज है तुझ पर, दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे और एक अनदेखी जीत वतन के नाम दर्ज कर के लौटे। कल तुझे अपने वालिद की कब्र पर देखकर मन भर आया। जन्नत नसीब हो उन्हें।''

मोहम्मद सिराज के लिए धर्मेंद्र की पोस्ट

बता दें कि हैदराबाद में जन्मे सिराज ने कड़े संघर्ष में तपकर सफलता का स्वाद चखा है। उनके पिता ऑटो-रिक्शा ड्राइवर थे जबकि मां हाउस वाइफ थीं। सिराज अब तक भारत के लिए 107 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |