
क्या जडेजा की वजह से डूबी टीम इंडिया की लुटिया? कप्तान शुभमन ने कहा- कुछ साल में जिस तरह से...
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक वनडे में 41 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 रन भी नहीं बना सके।
अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज निराशाजनक रही। वह बैट और बॉल से बिलकुल छाप नहीं छोड़ सके। उन्होंने तीन मैचों में 14.33 के औसत से महज 43 बनाए और एक भी विकेट नहीं चटकाया। इंदौर में निर्णायक वनडे में भारत जब 159 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रहा था, तब 37 वर्षीय जडेजा से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उनके बल्ले से 16 गेंदों में केवल 12 रन निकले। भारत को अंतिम मैच में 338 का टारगेट चेज करते हुए 41 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। विराट कोहली (124) के शतक के बवाजूद मेजबान टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमटी। क्या जडेजा की वजह से टीम इंडिया की लुटिया डूबी? कप्तान शुभमन गिल ऐसा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि हार के लिए सभी खिलाड़ी जिम्मेदार हैं।
'पिछले कुछ साल में जिस तरह से...'
गिल ने इंदौर वनडे में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस, ''जड्डू भाई बल्ले से अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन बात सिर्फ उनकी नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि हमारे किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में कामयाबी हासिल की। ऐसी पिचों पर अगर आप अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाते तो आपको हमेशा मैच में पिछड़ना पड़ता है।'' हालांकि, गिल ने यह स्वीकार किया कि जडेजा का विकेट लेने का प्रभाव अब पहले जैसा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ साल में जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की है, वह हमेशा हमारे लिए पर मुख्य विकल्प थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह उतने विकेट नहीं ले सके जितने वह लेना चाहते थे, लेकिन इस तरह की सीरीज में ऐसा होता रहता है। आप इससे सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं।''
जडेजा ने 2013 से फिफ्टी नहीं जड़ी
जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में पिछली सीरीज में तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट ही ले पाए थे। उन्होंने 2013 के बाद से वनडे क्रिकेट में अर्धशतक नहीं लगाया है। न्यूजीलैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। आने वाले समय में टीम मैनेजमेंट के लिए अक्षर पटेल जैसा ऑप्शन मौजूद होने पर जडेजा के सिलेक्शन को सही ठहराना मुश्किल होगा। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान जडेजा की उम्र करीब 39 साल होगी। ऑलराउंडर अक्षर भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं। वह 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। 31 वर्षीय वनडे सीरीज में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अब तक 71 वनडे मैच खेले हैं।

लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय





