हार्दिक पांड्या ने किया 'राष्ट्रीय ध्वज' का अपमान? थाने में दर्ज हुई शिकायत

Mar 12, 2026 09:20 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गुजरात के अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान किये जाने को लेकर एक वकील ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हार्दिक पांड्या ने किया 'राष्ट्रीय ध्वज' का अपमान? थाने में दर्ज हुई शिकायत

गुजरात के अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान किये जाने को लेकर एक वकील ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वकील ने हार्दिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजेद खान बिडकर ने दर्ज कराई है, जिन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन दिया।

शिकायत के अनुसार, टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम के मैदान पर जश्न मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में, पांड्या मैदान पर नाचते और दौड़ते हुए, कंधे पर तिरंगा लपेटे जश्न मनाते दिख रहे हैं। शिकायत करने वाले ने आरोप लगाया है कि जश्न के दौरान, पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्टेज पर लेटे हुए दिखे, जबकि उनके कंधे पर तिरंगा अभी भी लपेटा हुआ था, जो कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

एडवोकेट वाजिद खान ने ANI को बताया, "आपने यहां T20 वर्ल्ड कप देखा होगा। हार्दिक पंड्या अपनी जीत के जश्न में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नाच रहे थे। उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था... 1971 के नेशनल फ्लैग एक्ट के सेक्शन 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ राष्ट्रीय ध्वज पहने हुए लेटे हुए थे... मेरा मानना ​​है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि घटना वहां हुई, यहां नहीं। इसलिए मैंने उनसे कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, और हम शिवाजी नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मान लिया है।

खान ने कहा, "मेरी शिकायत की और मुझे एक कॉपी दी। देखते हैं आगे क्या होता है। मैंने शिकायत दर्ज कर दी है।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।