ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ठोका धमाकेदार शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की। इस बार उन्होंने शतक जड़ा, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। वे अभी 12वां टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं। 

Dhruv Jurel
ध्रुव जुरेल ने शतक पूरा कर लिया है

भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा, लेकिन कोलंबो के एसएससी में जारी दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है, जो बहुत अहम समय पर आया है। वे अभी 12वां टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं। जुरेल को लेकर इस सीरीज से पहले बहुत बातें की जा रही थीं, लेकिन उन्होंने आलोचकों को लगातार दोनों मैचों में रन बनाकर करारा जवाब दिया है। नंबर 7 के बल्लेबाज के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की ये तीसरी सबसे बड़ी पारी है।

ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों में 9 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। जुरेल ने अपने करियर के छठे टेस्ट में शतक जड़ा था और अब 12वें मैच में भी शतक उनके बल्ले से आया है। एक बार वे 90 रनों पर भी आउट हो चुके हैं, जबकि एक बार 51 रन भी बना चुके हैं। हालांकि, ज्यादातर पारियां उनके अब तक के करियर में छोटी रही हैं, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि वे जिस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उस नंबर पर बड़ी पारियां भी उतनी ज्यादा आती नहीं हैं।

जुरेल पर उठ रहे थे सवाल

आपको बता दें, इस टेस्ट सीरीज से पहले उनकी काबिलीयत पर सवाल उठाए जा रहे थे। कहा तो यहां तक जा रहा था कि जुरेल की जगह निचले मध्य क्रम में सरफराज खान को मौका दिया जाए, जिन्हें साई सुदर्शन के चोटिल होने पर टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने ध्रुव जुरेल पर भरोसा जताया और वे भी गॉल में 51 रनों की पारी खेलकर उस भरोसे पर खरे उतरे। वहीं, कोलंबो में शतक जड़कर कुछ मैचों के लिए अपनी जगह उन्होंने भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में पक्की कर ली है।

177 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेलकर ध्रुव जुरेल नाबाद लौटे। भारत का स्कोर 500 के पार चला गया था। ऐसे में एक विकेट बाकी रहने के बावजूद कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय बल्लेबाजों को वापस बुला लिया था और 503/9 पर पारी की घोषणा कर दी थी। ऐसे में अब श्रीलंका को दिन के आखिरी के कुछ ओवरों के लिए बल्लेबाजी करने के लिए आना होगा। इस मुकाबले में भारत के लिए दवदत्त पडिक्कल ने भी शतक जड़ा था। वे 193 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 117 रनों की पारी खेलने में सफल हुए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ठोका धमाकेदार शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब