Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़dhruv Jurel Scores Second Century in a Row Presses Hard for India Test Squad Spot rishabh pant score fifty
ध्रुव जुरेल ने फिर जड़ा शतक, पंत ने खेली कप्तानी पारी; भारत ए ने दिया 417 रनों का लक्ष्य

ध्रुव जुरेल ने फिर जड़ा शतक, पंत ने खेली कप्तानी पारी; भारत ए ने दिया 417 रनों का लक्ष्य

संक्षेप: भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका 'ए' के बीच जारी मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। भारत ए ने जीत के लिए अफ्रीका ए को 417 रनों का टारगेट दिया।

Sat, 8 Nov 2025 05:56 PMHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

ध्रुव जुरेल (नाबाद 127) की शतकीय, हर्ष दुबे (84) और कप्तान ऋषभ पंत (65) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ए ने शनिवार को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन सात विकेट पर 382 के स्कोर पर पारी घोषित की। भारत ए ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ए को जीत के लिए 417 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिन का खेल समाप्त होने के समय दक्षिण अफ्रीका ए टीम ने बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिये और उसे मैच जीतने के लिए अभी 392 रनों की जरूरत है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत ए ने कल के तीन विकेट पर 78 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में भारत का चौथा विकेट के एल राहुल (27) के रूप में गिरा। उन्हें ओकुह्ले सेले ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत को तीन बार चोटिल होने के बार 34वें ओवर में रिटायर हर्ट होना पड़ा। ऐसे संकट के समय ध्रुव जुरेल और हर्ष दुबे की जोड़ी ने पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। स्कोर को 300 के पार ले गये। इसी दौरान शेपो मोरेकी ने हर्ष दुबे (84) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद एक बार फिर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने लौटे। उनके और ध्रुव जुरेल के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान ध्रुव जुरेल ने अपना शतक तथा ऋषभ पंत ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

ऋषभ पंत 54 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुये। उन्हें काइल सिमंड्स ने आउट किया। इसी के साथ भारत ए ने 89.2 ओवर में सात विकेट पर 382 के स्कोर पर पारी घोषित कर दक्षिण अफ्रीका ए को जीत के लिए 417 रनों का लक्ष्य दिया।

ये भी पढ़ें:अभिषेक को रोक पाना नामुमकिन, T20I में सबसे तेज पूरे किए 1000 रन; SKY रह गए पीछे

दक्षिण अफ्रीका ए के लिए ओकुह्ले सेले ने तीन विकेट लिये। शेपो मोरेकी, टियान वैन वुरेन, प्रीनेलान सुब्रायेन और काइल सिमंड्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप के समय 11 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 25 रन बना लिये और उसे मैच जीतने के लिए 392 रनों की दरकार है। जॉर्डन हरमन (नाबाद 15) और लेसेगो सेनोक्वाने (नाबाद नौ) क्रीज पर मौजूद थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |