ध्रुव जुरेल का खास कारनामा, सचिन तेंदुलकर-वीवीएस लक्ष्मण की इस रेयर लिस्ट में हुए शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत बनाम श्रीलंका मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ा। इस शतक के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। 99 से 100 के स्कोर तक पहुंचने के लिए उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया। इस संघर्षभरी पारी के दौरान एक खास लिस्ट में उनका नाम दर्ज हो गया।

Dhruv Jurel
ध्रुव जुरैल ने शतक जड़ किया खास कारनामा

भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 177 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 115 रन बनाए और पारी घोषित होने तक क्रीज पर बने रहे। इस दौरान जुरेल ने एक खास कारनामा कर दिया। वे रविचंद्रन अश्विन, मुरलीविजय, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शतक के लिए ऐसा इंतजार कराया कि 2007 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक गेंदे खेलकर 99 से 100 रनों तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। ध्रुव जुरेल ने सोमवार को 99 के स्कोर से 100 तक पहुंचने के लिए कुल 13 गेंदों का सामना किया।

2007 के बाद से टेस्ट मैचों में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा 99 से 100 रनों तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा गेंदे लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रास आइलेट में खेले गए मुकाबले में कुल 15 गेंदों का सामना किया था तब 99 के बाद 100 रनों पर पहुंचे थे। सूची में दूसरे स्थान पर मुरलीविजय का नाम है। उन्होंने साल 2014 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ 99 से 100 रनों तक पहुंचने के लिए कुल 14 गेंदें खेली थीं। ध्रुव जुरेल अब इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2026 में कोलंबो में 99 से 100 रनों तक पहुंचने के लिए कुल 13 गेंदों का सामना किया है। सूची में वीवीएस लक्ष्मण चौथे और सचिन तेंदुलकर पांचवें स्थान पर हैं। वीवीएस ने साल 2008 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली) स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 99 से 100 तक पहुंचने के लिए कुल 12 गेंदों का सामना किया था। सचिन तेंदुलकर ने भी इसी सीरीज में नागपुर में शतक जड़ा था, जिसमें 99 से 100 का आंकड़ा छूने के लिए क्रिकेट के भगवान को 12 गेंदें लग गई थीं।

2007 के बाद से टेस्ट मैचों में किसी भारतीय द्वारा 99 से 100 रन तक पहुंचने में ली गई सबसे ज्यादा गेंदें

15 - रविचंद्रन अश्विन बनाम वेस्टइंडीज़ (ग्रोस आइलेट, 2016)

14 - मुरली विजय बनाम इंग्लैंड (ट्रेंट ब्रिज, 2014)

13 - ध्रुव जुरेल बनाम श्रीलंका (कोलंबो SSC, 2026)

12 - वीवीएस लक्ष्मण बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिल्ली, 2008)

12 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (नागपुर, 2008)

बता दें कि श्रीलंका में भारत के लिए नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर बैटिंग करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले ध्रुव जुरेल दूसरे बन गए बल्लेबाज हैं। उनसे पहले हार्दिक पांड्या (2017 में पल्लेकेले में 108 रन) ने ऐसा किया था। इससे पहले भारत के लिए नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर आखिरी टेस्ट शतक नीतीश कुमार रेड्डी ने दिसंबर 2024 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 114 रन बनाकर लगाया था।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ध्रुव जुरेल का खास कारनामा, सचिन तेंदुलकर-वीवीएस लक्ष्मण की रेयर लिस्ट में शामिल