ध्रुव जुरेल ने बताई 'जय जवान, जय किसान' वाले टैटू की स्टोरी, बोले- यही मेरी पहचान है

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

 शतक पूरा करने के बाद ध्रुव जुरेल ने सलामी दी और अपनी बांह पर बना 'जय जवान, जय किसान' का टैटू दिखाया। उन्होंने बताया कि उनके दादा किसान थे और पिता सैनिक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही मेरी जड़ें हैं।

Dhruv-Jurel-Jai Jawan Jai Kisan
ध्रुव जुरेल ने जय जवान जय किसान वाला टैटू दिखाया

ध्रुव जुरेल ने सोमवार 24 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कमाल की बल्लेबाजी और शतक जड़ा, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक था। इस दौरान खास बात यह थी कि शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने सलामी दी और अपनी बांह पर बना एक स्पेशल टैटू भी दिखाया। उनके बाएं हाथ पर 'जय जवान, जय किसान' वाला टैटू था। इसके पीछे की वजह भी इस बल्लेबाज ने बताई है कि आखिर उन्होंने इस स्लोगन को क्यों लिखवाया है, जो एक समय पर बहुत ज्यादा फेमस रहा है।

मैच के बाद ध्रुव जुरेल ने बताया कि उनके दादा किसान थे और पिता सैनिक रहे हैं। उन्होंने कहा, "यही मेरी जड़ें हैं और मैं इन्हें भूलना नहीं चाहता। इसलिए वह सलामी मेरे पिता और दादा के लिए थी।" जुरेल ने यह भी बताया कि भारत 'ए' के साथ श्रीलंका का दौरा करने से उन्हें मौजूदा श्रृंखला की तैयारी में काफी मदद मिली। उन्होंने अपने शतक को पूरा करने में मदद करने वाले मोहम्मद सिराज का भी खास तौर पर जिक्र किया। सिराज ने 29 गेंदें खेलकर जुरेल को शतक पूरा करने का मौका दिया।

जुरेल ने मुस्कुराते हुए कहा कि जब भी वह सिराज से बात करते हैं, उन्हें लगता है कि सिराज उनसे ज्यादा जश्न मनाते हैं। उन्होंने सिराज की रक्षात्मक बल्लेबाजी की भी तारीफ की। हालांकि, जैसे ही शतक पूरा हुआ तो मोहम्मद सिराज ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और वे आउट हो गए, जबकि ध्रुव जुरेल ने शतक पूरा करने के बाद दो छक्के लगाए और फिर जैसे ही भारत का स्कोर 500 के पार हुआ तो कप्तान शुभमन गिल ने पारी को घोषित करने का इशारा कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की टीम उतरी और दो विकेट भारत को दिन के आखिर में मिल गए। इस तरह श्रीलंका पर इस मैच में ज्यादा दबाव है। इस मुकाबले में सिर्फ ध्रुव जुरेल नहीं, बल्कि देवदत्त पडिक्कल ने भी शतक जड़ा था। इसके अलावा कुछ अर्धशतक भी भारतीय बल्लेबाजों की ओर से आए। इनमें ऋषभ पंत और कप्तान शुभमन गिल का नाम शामिल है।

किसने दिया था जय जवान जय किसान वाला नारा?

आपको बता दें, 'जय जवान जय किसान' का प्रसिद्ध नारा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। मामला साल 1965 से जुड़ा है। यह नारा तत्कालीन प्रधानमंत्री ने भारत-पाकिस्तान युद्ध और देश में पड़े अकाल/खाद्य संकट के समय दिया था, जिसका उद्देश्य देश की रक्षा करने वाले सैनिकों यानी जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के योगदान का सम्मान करना और उनका हौसला बढ़ाना था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़जुरेल ने बताई 'जय जवान, जय किसान' वाले टैटू की स्टोरी, बोले- यही मेरी पहचान है