Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Dhruv Jurel Becomes Only Second Indian to Score Centuries in Both A Test Innings after naman ojha
लगातार दो पारियों में ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, 11 साल बाद ऐसा करने वाले पहले बैटर बने

लगातार दो पारियों में ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, 11 साल बाद ऐसा करने वाले पहले बैटर बने

संक्षेप:

ध्रुव जुरेल ए-टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में ये कारनामा किया। इससे पहले नमन ओझा ने ये रिकॉर्ड बनाया था।

Nov 08, 2025 07:24 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ दूसरी पारी में लगातार दूसरा शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह 'ए-टेस्ट' मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले इतिहास के केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले नमन ओझा ही ये कारनामा कर सके हैं। जुरेल ने पहली पारी में शतक जड़ा था और अब उन्होंने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपना दूसरा शतक पूरा किया। जुरेल की शतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने अफ्रीका ए के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। जुरेल ने तेज गेंदबाज तियान वान वुरेन की गेंद पर फ्लिक शॉट के साथ 159 गेंद में प्रथम श्रेणी का अपना 14वां शतक पूरा किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ध्रुव जुरेल ने लगातार दो शतकों के साथ न केवल भारत 'ए' को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के सामने सीनियर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने का एक मजबूत दावा भी पेश किया है। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 175 गेंद में 132 रन की पारी खेली। वह नाबाद लौटे। वहीं दूसरी पारी में जुरेल ने 170 गेंद में 127 रन बनाए और यहां भी नाबाद गए। इससे पहले जुलाई 2014 में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ नमन ओझा ने नाबाद 219 और नाबाद 109 रन की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें:अभिषेक को रोक पाना नामुमकिन, T20I में सबसे तेज पूरे किए 1000 रन; SKY रह गए पीछे

जुरेल (नाबाद 127) ने छठे विकेट के लिए हर्ष दुबे (84) के साथ 184 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ए ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 382 रन बनाकर घोषित कर दी जिससे टीम की कुल बढ़त 416 रन की गई। दक्षिण अफ्रीका ए ने स्टंप्स के समय बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए और 392 रनों की और जरूरत है। स्टंप्स के समय लेसेगो सेनोक्वेन (नौ) और जॉर्डन हरमन (15) क्रीज पर थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पिछली टेस्ट श्रृंखला में नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण जुरेल ने टीम में इस भूमिका को निभाते हुए दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |