अनिल कुंबले जैसे बदनसीब खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा डेवाल्ड ब्रेविस का नाम, टीम हारी मगर मिला ये इनाम

Jan 26, 2026 10:07 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रिटोरिया कैपिटल की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदर शतक जड़ते हुए 101 रनों की तूफानी पारी खेली, मगर सनराइजर्स की टीम ने उनकी इस मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रिटोरिया कैपिटल को फाइनल में हार नसीब हुई।

अनिल कुंबले जैसे बदनसीब खिलाड़ियों की लिस्ट में जुड़ा डेवाल्ड ब्रेविस का नाम, टीम हारी मगर मिला ये इनाम

प्रिटोरिया कैपिटल को रविवार, 25 जनवरी की रात SA20 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में प्रिटोरिया कैपिटल की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदर शतक जड़ते हुए 101 रनों की तूफानी पारी खेली, मगर सनराइजर्स की टीम ने उनकी इस मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रिटोरिया कैपिटल ने ब्रेविस के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर को सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने 4 गेंदें और 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके ने 68 तो कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने 63 रनों की नाबाद पारी खेली।

फाइनल मैच के दौरान डेवाल्ड ब्रेविस का प्रदर्शन दमदार था तो उन्हें टीम की हार के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। POTM बनते ही डेवाल्ड ब्रेविस का नाम अनिल कुंबले जैसे बदनसीब खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गया है।

यह लिस्ट है टी20 फाइनल में टीम की हार के बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने की। इस लिस्ट में उन टूर्नामेंट को शामिल किया गया है, जिसमें 5 से अधिक टीम हिस्सा लेती हो।

IPL 2009 के फाइनल में अनिल कुंबले ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 4 ओवर के कोटे में मात्र 16 रन खर्च कर 4 विकेट लिए थे, उनके उम्दा स्पेल के बावजूद आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्हें इनाम में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

आखिरी बार 2012 में डेविड मिलर टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में हारने वाली टीम की ओर से प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले आखिरी खिलाड़ी थे। 14 साल बाद इस लिस्ट में डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी जगह बनाई है।

T20 फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (हारने वाली टीम में) {5+ टीमों ने टूर्नामेंट खेला}

रॉबिन पीटरसन बनाम ईगल्स, 2004

फवाद आलम बनाम सियालकोट स्टैलियंस, 2006

अनिल कुंबले बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009

डेविड मिलर बनाम हैम्पशायर, 2012

डेवाल्ड ब्रेविस बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, 2026*

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।