148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल, डेवोन कॉनवे-टॉम लैथम की जोड़ी ने रचा इतिहास
टॉम लैथन और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ऐसा करनामा कर दिखाया है, जो 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं कर पाया। उनकी यह उपलब्धि जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।

न्यूजीलैंड वर्सेस वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी -डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम- ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में इससे पहले कोई नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए वेस्टइंडीज के सामने 462 रनों का टारगेट रखा है। चौथे दिन के अंत तक वेस्टइंडीज ने बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं। जिस तरह यह विकेट खेल रही है, उसे देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि वेस्टइंडीज आखिरी दिन 419 रनों का पीछा करने जरूर जाएगी। बता दें, तीन मैच की इस सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शतक जड़ते हुए क्रमश: 137 और 227 रनों की शानदार पारियां खेली थी। इनके दम पर ही न्यूजीलैंड 575 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था।
वेस्टइंडीज को 420 रनों पर समेट जब न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरा तो फिर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने शतक जड़ दिए। इस बार लैथम ने 101 तो कॉनवे ने 100 रन बनाए।
इसी के साथ 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाली पहली ओपनिंग जोड़ी बन गई है।
डेवोन कॉनवे ने इसी के साथ न्यूजीलैंड के लिए एक और इतिहास रचा। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़ा हो।
यह टेस्ट मैच सही में न्यूजीलैंड के लिए ऐतिहासिक रहा है। आखिरी दिन उन्हें सीरीज अपने नाम करने के लिए 419 रनों को डिफेंड करना होगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


