तीसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के छूटे पसीने, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने जड़ा डैडी हैंड्रेड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए हैं। इस दौरान दो बल्लेबाजों ड्वेन कॉन्वे और टॉम लेथम ने बड़ी शतकीय पारियां खेली हैं।

eng vs nz 3rd test match day one score

Eng Vs Nz 3rd test day one score: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो बहुत हद तक सही साबित हुआ। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने ऐसी बल्लेबाजी की कि इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए हैं। पूरे दिन में सिर्फ 84.1 ओवर ही फेके जा सके। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 4.29 के विस्फोटक रेट से रन बनाए।

पहले विकेट के लिए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों टॉम लेथन और ड्वेन कॉन्वे के बीच ऐतिहासिक साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट लिए रिकॉर्ड 317 रनों की साझेदारी 433 गेंदों में की। इसके बाद 72.1 ओवर में कप्तान टॉम लेथम को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। लेथम ने आउट होने से पहले 151 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके लगाए। इसके तुरंत बाद जब टीम सिर्फ 2 रन अधिक जोड़ पाई थी जो रूट ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल करते हुए ड्वेन कॉन्वे को 319 के स्कोर पर सब्स्टिट्यूट फील्डर फिशर के हाथों कैच आउट कराया। कॉन्वे ने 224 गेंदों में 157 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 22 चौके और 3 छक्के जड़े। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद हेनरी निकोलस और रचिन रवींद्र के बीच 65 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन 361 के स्कोर पर रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। रवींद्र ने 22 गेंदों में 7 रनों की पारी एक चौके की मदद से खेली। रचिन को गस एटकिंसन ने विकेटकीपर स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। इसके तुरंत बाद 361 के ही स्कोर पर एटकिंसन की ही गेंद पर 361 के स्कोर पर हेनरी निकोलस के रूप में चौथा विकेट गिर गया। इस बार भी स्मिथ ने ही कैच पकड़ा। हेनरी ने 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। इस तरह पहले दिन स्टंप होने तक न्यूजीलैंड ने 361 रन चार विकेट के नुकसान पर बनाए।

निर्णायक होगा यह मुकाबला

बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें एक में इंग्लैंड को जीत मिली है और दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में यह तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज अहम है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।